अब स्टार प्रचारक करेंगे प्रत्याशियों के लिए प्रचार

अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए अब स्टार प्रचारक पंजाब के चुनावी रण में उतरने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 08:22 PM (IST) Updated:Fri, 10 May 2019 08:22 PM (IST)
अब स्टार प्रचारक करेंगे प्रत्याशियों के लिए प्रचार
अब स्टार प्रचारक करेंगे प्रत्याशियों के लिए प्रचार

गुरप्रेम लहरी, बठिडा : अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए अब स्टार प्रचारक पंजाब के चुनावी रण में उतरने लगे हैं। कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने प्रत्याक्षी के पक्ष में चुनाव प्रचार करके गए हैं वहीं शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के चुनावी रण में उतर आए हैं। पंजाब में सबसे हॉट मानी जाने वाली बठिडा संसदीय सीट जिस पर देश भर की नजरें टिकी हुई हैं, इसमें भी अब स्टार प्रचारक आने की प्लानिग कर रहे हैं। 13 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बठिडा में शिअद प्रत्याशियों के लिए गोनियाना रोड पर रैली करके चुनाव प्रचार करेंगे। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशियों के हक में पहली बार बठिडा की धरती पर प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगी और राजा वडि़ग के पक्ष में बठिडा शहर में चुनावी रैली निकालेंगी। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की पत्नी वीनू बादल ने कहा कि प्रियंका गांधी राजा वडि़ग के पक्ष में 14 मई को रैली निकालेंगे।

केजरीवाल के आने की भी संभावना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविद केजरीवाल भी बठिडा में आप प्रत्याशी प्रो. बलजिदर कौर के पक्ष में रैली कर सकते हैं। आप के जिला प्रधान एडवोकेट नवदीप सिंह जीदा ने कहा कि हमारी उनके साथ बातचीत चल रही है और पार्टी के वालंटियर भी यह चाहते हैं कि केजरीवाल चुनाव में जरूर आएं। लेकिन अभी तक उनके आने की पुष्टि नहीं हेा पाई। लेकिन उनके आने की पूरी संभाना है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी