भाजपा ने सदस्यता अभियान में बनाए सैकड़ो सदस्य

अलग अलग मंडलों में कैंप लगाकर नए मेंबर बनाने का क्रम लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Aug 2019 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 04 Aug 2019 06:33 PM (IST)
भाजपा ने सदस्यता अभियान में बनाए सैकड़ो सदस्य
भाजपा ने सदस्यता अभियान में बनाए सैकड़ो सदस्य

जासं, बठिडा : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान विनोद बिटा के दिशा निर्देश में मेंबरशिप अभियान के तहत अलग अलग मंडलों में कैंप लगाकर नए मेंबर बनाने का क्रम लगातार जारी है। उक्त क्रम के तहत पश्चिम मंडल के प्रधान जयंत शर्मा, केंद्रीय मंडल के प्रधान वरिदर शर्मा व पूर्वी मंडल के प्रधान दर्शन जौड़ा की अगुवाई में अलग अलग जगहों पर कैंप लगाकर सैकड़ों नए मेंबर भाजपा के साथ जोड़े गए। भाजपा के जिला महासचिव व मेंबरशिप अभियान के जिला बठिडा इंचार्ज अशोक बालियांवाली ने बताया कि पंजाब भाजपा के महासचिव व सदस्यता अभियान प्रभारी दयाल दास सोढ़ी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान दयाल सोढ़ी ने समस्त कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जो लक्ष्य पंजाब प्रधान श्वेत मलिक द्वारा बठिडा टीम को दिया गया है। उसे समय पर पूरा करने के लिए टीम लगातार मेहनत कर रही है व उक्त लक्ष्य को समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

आज के कैंपों में प्रदेश ट्रेनिग सेल इंचार्ज मोहन लाल गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित गुप्ता, जिला सचिव मनीष शर्मा, कार्यालय प्रभारी इंचार्ज विमल मित्तल, विजय सिगला, पश्चिम मंडल से बलवंत राए शर्मा, राम पुकार ठाकुर, प्रवीण शर्मा, पवन यादव, केंद्रीय मंडल से अ‌र्श्वनी कुमार, चिमन लाल, पूर्वी मंडल से कुलदीप कुमार, कृष्ण देव चौरसिया, अरुण कुमार व अन्यों में अपना विशेष योगदान दिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी