राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, आधार को बताया अधिकार छीनने का हथियार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधार योजना को लेकर राजग सरकार पर हमला किया है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Thu, 18 Jan 2018 10:30 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jan 2018 11:01 AM (IST)
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, आधार को बताया अधिकार छीनने का हथियार
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, आधार को बताया अधिकार छीनने का हथियार

नई दिल्ली, प्रेट्र। आधार पर आए दिन राजनीतिक पार्टी बयान देती नजर आती है। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधार योजना को लेकर राजग सरकार पर हमला किया है।  आधार योजना को नागरिकों को अधिकार विहीन बनाने का आवश्यक हथियार करार दिया। बुधवार को अपने ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है, 'यूपीए का आधार - नागरिकों को अधिकारिक बनाने का स्वैच्छिक जरिया। राजग का आधार - नागरिकों को अधिकार विहीन बनाने का एक अनिवार्य हथियार।'

आधार की शुरुआत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही हुई थी। अब पार्टी सभी सरकार पोषित कल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए इसे अनिवार्य किए जाने का विरोध कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद से राहुल गांधी काफी सक्रिय हो गए हैं। वह विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यों टीमों से मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी गुरुवार को प्रदेश के सीएम अमरिंदर सिंह व प्रदेश की प्रभारी महासचिव आशा कुमारी से मुलाकात करेंगे। बताया जाता है कि पंजाब सरकार के ऊर्जा मंत्री राणा के इस्तीफे पर फैसला, कैबिनेट में फेरबदल और आने वाले दिनों में होने वाले लुधियाना नगर निगम के चुनाव जैसे मुद्दों पर इस मुलाकात में चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: शादी बचाने कि अनोखी पहल, होटल में रहकर दंपती दूर करें गिले शिकवे

chat bot
आपका साथी