वेंकैया नायडू के हस्तक्षेप के बाद सरकार और विपक्ष छह विधेयकों पर हुए राजी

राज्यसभा के उपसभापति एम. वेंकैया नायडू के हस्तक्षेप के बाद सरकार और विपक्षी पार्टियां छह विधेयकों पर विचार करने के लिए सहमत हुई।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 01:06 AM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 01:06 AM (IST)
वेंकैया नायडू के हस्तक्षेप के बाद सरकार और विपक्ष छह विधेयकों पर हुए राजी
वेंकैया नायडू के हस्तक्षेप के बाद सरकार और विपक्ष छह विधेयकों पर हुए राजी

 नई दिल्ली, प्रेट्र। राज्यसभा के उपसभापति एम. वेंकैया नायडू के हस्तक्षेप के बाद सरकार और विपक्षी पार्टियां छह विधेयकों पर विचार करने के लिए सहमत हुई। ऊपरी सदन में इन विधेयकों को उठाए जाने और उसे पारित किए जाने पर सहमति बनी है। हालांकि तत्काल तीन तलाक और नागरिकता (संशोधन) विधेयकों पर सहमति नहीं बन पाई। सूत्रों ने बताया कि इन दोनों विधेयकों का भविष्य अधर में ही है।

शुक्रवार को नायडू ने सरकार और विपक्ष से सदन को सुचारू रूप से चलने के लिए गंभीर प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सदन के सुचारू संचालन से सही संदेश जाएगा क्योंकि बजट सत्र आम चुनाव के पहले अंतिम सत्र है।

उनके हस्तक्षेप के बाद संसदीय मामलों के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उनके कनिष्ठ मंत्री विजय गोयल ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद एवं अन्य विपक्षी पाटियों के नेताओं के साथ आधे घंटे तक बातचीत की। बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि एक अध्यादेश की जगह लेने वाले सहित छह विधायी प्रस्तावों को वर्तमान सत्र में उठाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी