तेल कीमत में कमी से संतुष्ट नहीं है कांग्रेस, कहा- 900 चूहे खाकर बिल्ली...

रणदीप सुरजेवाला ने सरकार की ओर से की गई इस कमी को चार राज्यों में चुनावों में होने वाली हार का डर बताया।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 12:44 AM (IST)
तेल कीमत में कमी से संतुष्ट नहीं है कांग्रेस, कहा- 900 चूहे खाकर बिल्ली...
तेल कीमत में कमी से संतुष्ट नहीं है कांग्रेस, कहा- 900 चूहे खाकर बिल्ली...

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के बाद भी कांग्रेस ने केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारों को जहां निशाने पर लिया, वहीं पंजाब सहित कांग्रेस शासित राज्यों में कीमतों को कम करने के सवाल पर सीधा जवाब देने से बचती दिखी। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस सवाल का सीधे हां या ना में जवाब देने के बजाय कहा कि कांग्रेस शासित राज्य सरकारें अपने तौर पर जरूरी कदम उठाएगी।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने बचाव में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे कुछ राज्यों का हवाला दिया, जहां विपक्षी दलों की सरकारों ने पिछले दिनों वैट कम किया था। उन्होंने सरकार की ओर से की गई इस कमी को चार राज्यों में चुनावों में होने वाली हार का डर बताया। लेकिन कहा कि जनता समझदार है, वह इसके फेर में नहीं पडने वाली है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में कांग्रेस की पंजाब, मिजोरम, पुंडुचेरी में अपनी खुद की सरकार है, जबकि कर्नाटक में उसकी साझा सरकार है। 

chat bot
आपका साथी