डेढ़ लाख की लकड़ी जब्त, आरोपित फरार

बिसरा वन विभाग की टीम ने बिसरा थाना अंतर्गत एरला गांव से डेढ़ लाख क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 11:53 PM (IST)
डेढ़ लाख की लकड़ी जब्त, आरोपित फरार
डेढ़ लाख की लकड़ी जब्त, आरोपित फरार

संवाद सूत्र, बंडामुंडा: बिसरा वन विभाग की टीम ने बिसरा थाना अंतर्गत एरला गांव से डेढ़ लाख की लकड़ी और एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। जबकि आरोपित फरार होने में सफल रहा।

वन विभाग को शनिवार की रात करीब दो बजे एरला गांव में अन्यत्र भेजने के लिए पिकअप वैन में लकड़ी रखने की सूचना मिली। जिसके आधार पर रेंजर मनोज कुमार तिग्गा की अगुवाई में वहां छापेमारी की गई। वैन से साल की लकड़ी के 33 स्लीपर बरामद किए गए। वन विभाग की टीम में रजत महंती, केके दीक्षित, बासमती ¨मज, त्रिलोचन महतो, एस स्वांई, बुधेश्वर ¨सह समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी