कोहरे से ढका शहर, रिमझिम फुहारो ने बढ़ायी सिहरन

सुबह बारिश की फुहारों ने सुंदरगढ़ में दिन की शुरुआत की। इसका अंदाजा बुधवार रात से ही हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:24 AM (IST)
कोहरे से ढका शहर, रिमझिम फुहारो ने बढ़ायी सिहरन
कोहरे से ढका शहर, रिमझिम फुहारो ने बढ़ायी सिहरन

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : सुबह बारिश की फुहारों ने सुंदरगढ़ में दिन की शुरुआत की। इसका अंदाजा बुधवार रात से ही हो गया था। सर्द हवाएं चलने लगी थीं, बादलों ने आकाश को ढक लिया था और वातावरण में आ‌र्द्रता बढ़ गई थी। सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो रुक रुककर घंटो तक चली और बादल छाए रहे। कोहरे ने शहर को 10 बजे तक ढके रखा। इससे ठंड बढ़ गई। सर्द हवाएं चलने से सिहरन महसूस की गई। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। फिर भी बादलों का आना जाना दिन भर लगा रहा। मौसम विभाग ने पहले ही सुंदरगढ़ एवं क्योंझर में 23 व 25 को कोहरे के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान किया था। मौसम के बदलते तेवरों का प्रभाव शहर के आलावा ग्रामीण इलाकों में भी देखा गया. सदर, लेफ्रिपदा, हिमगिर आदि इलाकों में भी बारिश की खबर है।

chat bot
आपका साथी