Move to Jagran APP

Odisha Politics: ओडिशा में BJD को लगा झटका! इस नेता और उनके पति ने थामा BJP का दामन

बीजू जनता दल (बीजेडी) की नेता रीना तांती और उनके पति मोतीलाल तांती ने भाजपा पार्टी ज्वॉइन की। रविवार को दोनों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिती में भाजपा में शामिल हुए की और इसकी जानकारी धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी। उन्होंने मोतीलाल तांती और रीना तांती का स्वागत किया और लिखा कि ओडिशा की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

By Agency Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Sun, 28 Apr 2024 08:45 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 08:45 PM (IST)
ओडिशा में BJD को लगा बड़ा झटका

एएनआई, संबलपुर (ओडिशा)। Odisha Politics: रविवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) की पूर्व नेता रीना तांती और उनके पति मोतीलाल तांती भाजपा मे शामिल हो गईं। दोनों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा ज्वॉइन की।

loksabha election banner

इस बात की जानकारी धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर देते हुए कहा कि मोतीलाल तांती और रीना तांती का स्वागत किया और कहा कि ओडिशा की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

ओडिशा में नया अध्याय शुरू- धर्मेंद्र प्रधान

उन्होंने आगे लिखा कि ओडिशा की राजनीति में एक नया अध्याय! संबलपुर में आयोजित विलय उत्सव में मैं मोतीलाल तांती और रीना तांती का पार्टी में स्वागत करता हूं। कुछ दिन पहले, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की, ओडिशा की शान सोनपुर विजय संगम सभा में हमारी टीम में शामिल हुए थे।

केंद्रीय मंत्री ने दोनों का किया धन्यावाद

उन्होंने पार्टी पर भरोसा करने और बीजेपी में शामिल होने के लिए दोनों को धन्यवाद भी दिया। इसके अलावा लिखा कि हमारी पार्टी जनजातीय संगठन को और बेहतर बनाने के लिए व्यक्तियों की इस राजनीतिक भावना का उपयोग करेगी।

सामाजिक न्याय आंदोलन का भी विस्तार किया जाएगा। मोदी गारंटी देते हैं कि आशाएं और रेंगाली निर्वाचन क्षेत्र सहित संबलपुर में गरीब लोगों की आकांक्षाएं पूरी की जाएंगी।

धर्मेंद्र 15 साल बाद लड़ रहे हैं चुनाव

बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान 15 साल के बाद चुनाव लड़ रहे हैं और बीजेपी संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। संबलपुर में 25 मई को मतदान होगा। वहीं ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे।

पहला चरण 13 मई को, दूसरा चरण 20 मई को, तीसरा चरण 25 मई को और अंतिम चरण 1 जून को होगा। इनके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजद को मिली थीं सबसे ज्यादा सीटें

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं और उसके बाद बीजेपी व कांग्रेस का नंबर रहा।

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजद ने 12 सीटें जीती थीं, तो भाजपा को 8 सीटें मिली थी। कांग्रेस ने केवल एक सीट पर ही विजय प्राप्त की थी।

ये भी पढ़ें-

Rahul Gandi Odisha Visit: 'यहां पर चल रही पान की सरकार', राहुल गांधी ने समझाया मतलब; BJD व BJP पर बोला हमला

Odisha BJP Candidates List: भाजपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी सूची, 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.