बिसरा के नक्सल प्रभावित गांव में रोड रोलर फूंका

सुंदरगढ़ जिले के बिसरा प्रखंड के मोनको पंचायत अंतर्गत तीनगछिया गांव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 11:06 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 11:06 PM (IST)
बिसरा के नक्सल प्रभावित गांव में रोड रोलर फूंका
बिसरा के नक्सल प्रभावित गांव में रोड रोलर फूंका

संवाद सूत्र, बंडामुंडा : सुंदरगढ़ जिले के बिसरा प्रखंड के मोनको पंचायत अंतर्गत तीनगछिया गांव के पास सोमवार रात बरसुआं गांव में सड़क निर्माण में लगे एक रोड रोलर को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। सोमवार देर रात हुए इस वारदात की सूचना पाकर जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ ओडिया भाषा में धमकी भरा एक पत्र लगा है। जिसके सबसे ऊपर नक्सल शब्द का प्रयोग है। इस लिहाज से आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे माओवादी नक्सलियों या पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएलएफआइ) में से किसी एक का हाथ हो सकता है। पुलिस का शक किसी शरारती तत्व पर भी है।

बिसरा प्रखंड के मोनको पंचायत के सोमवार देर रात को रोड रोलर जलाया गया। निर्माण एजेंसी

बिसरा प्रखंड के बरसुंआ आरडी रोड से सान रमलाई गांव तक सड़क का निर्माण एनबीसीसी कंपनी कर रही है। इसके लिए रोड रोलर लाकर तीनगाछीया गांव में खड़ा किया गया था। सोमवार रात इसे जला दिया गया। बिसरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण पुलिस इसमें माओवादी नक्सलियों सहित पीएलएफआइ पर भी संदेह कर रही है। वहीं, तीसरा संदेह आपराधिक गिरोह पर भी किया जा रहा है। जिनका उद्देश्य ठेकेदार को भयभीत कर रंगदारी वसूली करने का भी हो सकता है। कुछ महीने पूर्व बिसरा प्रखंड के अक्षयशीला नाले पर पुल निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

chat bot
आपका साथी