लावणी व बीहू नृत्य पर झूम उठे दर्शक

सीमेंटनगरी राजगांगपुर की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक झरझरा मह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 11:28 PM (IST)
लावणी व बीहू नृत्य पर झूम उठे दर्शक
लावणी व बीहू नृत्य पर झूम उठे दर्शक

संवाद सूत्र, राजगांगपुर: सीमेंटनगरी राजगांगपुर की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक झरझरा महोत्सव की धूम शुक्रवार की शाम से हो गई है। यह महोत्सव आगामी 18 मार्च तक चलेगा। फुटबाल मैदान में आयोजित इस महोत्सव के पहले दिन बारिश की वजह से हल्का खलल तो पड़ा। इसके बाद भी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महाराष्ट्र का लोक नृत्य लावणी, राजस्थानी लोक नृत्य पल्लो लटके तथा असम का लोक नृत्य बीहू समेत अन्य सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने दशर्कों की खूब तालियां बटोरी।

इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद की अध्यक्ष इमा एक्का ने किया। अन्य अतिथियों में संतोष अमात, पूर्व एसडीपीओ सुशील पाणिग्राही, पूर्व डीएसपी सुमन दत्ता मंचासीन थे। महोत्सव की शुरुआत निर्मला स्कूल के बच्चों ने वंदे उत्कल जननी गायन के साथ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजगांगपुर के रैंबो ग्रुप द्वारा नवदुर्गा व अपना कला केंद्र द्वारा बाल श्रमिक पर सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। कोलकाता के नुपूर डांस ग्रुप ने मराठी लोकनृत्य लावणी, राजस्थानी नृत्य पल्लो लटके तथा बीहू डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके समेत राउरकेला की कला भूमि, नृत्य मधुरम ग्रुप के कलाकारों ने भी सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। झरझरा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने इसमें सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी