Hockey Pro League: प्रो लीग पुरुष हॉकी में भारत व स्पेन का मुकाबला सोमवार को, राउरकेला पहुंची पांच टीमें

राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में प्रो लीग पुरुष हॉकी का मैच सोमवार से खेला जायेगा। पहला मैच आयरलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जायेगा जबकि दूसरा मैच भारत और स्पेन के बीच। इसके लिए भारत समेत पांच टीम भुवनेश्वर से झारसुगुड़ा तक हवाई मार्ग तथा वहां से बस से राउरकेला पहुंची है। इसमें भारत आयरलैंड नीदरलैंड स्पेन एवं ऑस्ट्रेलिया की टीम शामिल हैं।

By Mahendra Mahato Edited By: Prateek Jain Publish:Sun, 18 Feb 2024 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 18 Feb 2024 11:00 PM (IST)
Hockey Pro League: प्रो लीग पुरुष हॉकी में भारत व स्पेन का मुकाबला सोमवार को, राउरकेला पहुंची पांच टीमें
राउरकेला पहुंची हॉकी टीम का परंपरागत तरीके से स्वागत करते लोग।

जागरण संवाददाता, राउरकेला। राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में प्रो लीग पुरुष हॉकी का मैच सोमवार से खेला जायेगा। पहला मैच आयरलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जायेगा जबकि दूसरा मैच भारत और स्पेन के बीच।

इसके लिए भारत समेत पांच टीम भुवनेश्वर से झारसुगुड़ा तक हवाई मार्ग तथा वहां से बस से राउरकेला पहुंची है। इसमें भारत, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्पेन एवं ऑस्ट्रेलिया की टीम शामिल हैं। टीम के साथ कोच व स्पोर्ट स्टाफ भी हें। राउरकेला पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

25 फरवरी तक चलेगी लीग

रविवार को टीम स्टेडियम में अभ्यास किया।  राउरकेला बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में महिला प्रो लीग का समापन 18 फरवरी हो गया है। 19 फरवरी से पुरुष का लीग मैच शुरु होगा जो 25 फरवरी तक चलेगा। 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे से आयरलैंड-नीदरलैंड तथा 7.30 बजे से भारत- स्पेन का मैच होगा।

21 फरवरी को शाम 5.30 बजे से स्पेन-ऑस्ट्रेलिया एवं 7.30 बजे से भारत - नीदरलैंड का मुकाबला होगा। 22 फरवरी की शाम 5.30 बजे से ऑस्ट्रेलिया-आयरलैंड और शाम 7.30 बजे से नीदरलैंड-स्पेन का मैच खेला जायेगा। 24 फरवरी की शाम को 5.30 बजे स्पेन-आयरलैंड तथा 7.30 बजे भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला होगा।

25 फरवरी शाम 5.30 बजे से ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड तथा शाम 7.30 भारत-आयरलैंड के बीच मैच खेला जायेगा। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पांच टीमों के राउरकेला पहुंचने पर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। टीम, काेच व स्टाफ बिरसा मुंडा हॉकी खेल गांव में ठहरे हैं।

यह भी पढ़ें -

Odisha Road Accident: कटक में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार; पत्नी की मौत और पति-बेटी की हालत नाजुक

Odisha Crime: ओडिशा में विजिलेंस के हत्थे चढ़ा RTO, करोड़ों की संपत्ति का हुआ था खुलासा; खुशी से झूम उठे लोग

chat bot
आपका साथी