Move to Jagran APP

BJD को लेकर पीएम मोदी ने कर दी भविष्‍यवाणी, बताया अपने ओडिशा दौरे का राज; कही ये भी बात

PM Modi in Odisha प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के बरहमपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्‍होंने उपस्थित जनता से कहा कि 4 जून को यहां बीजेडी सरकार की एक्‍सपायरी डेट है। उन्‍होंने कहा कि आप सभी को दस जून को भुवनेश्‍वर में बीजेपी के मुख्‍यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण देने आया हूं।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Published: Mon, 06 May 2024 11:25 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2024 12:00 PM (IST)
बरहमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी

जागरण संवाददाता, भुवनेश्‍वर। PM Modi in Odisha : ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बरमपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की नवीन पटनायक सरकार एवं कांग्रेस पर सीधा हमला किया।

loksabha election banner
— ANI (@ANI) May 6, 2024

4 जून को बीजेडी सरकार का पतन निश्चित: पीएम मोदी

कांग्रेस के नेतृत्व वाली 10 वर्ष की केन्द्र सरकार एवं 25 वर्ष से ओडिशा में चल रही नवीन सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 4 जून को बीजद सरकार का पतन निश्चित है, 6 जून को हम भाजपा के मुख्यमंत्री का चयन करेंगे और 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा।

इस समारोह के लिए मैं आप सभी को निमंत्रण देने आया हूं। प्रधानमंत्री के भाषण शुरू करने से पहले उन्हें सभा मंच पर बरहमपुर की अधिष्ठात्री देवी मां बुढ़ी ठाकुरानी का फोटो चित्र देकर स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री ने ओडिशा की जनता को दी मोदी की गारंटी

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी आज आपको एक और गारंटी दी है, 10 जून को भुवनेश्वर में जैसे ही भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, उसी दिन गरीब परिवार के लोगों को 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का काम शुरू हो जाएगा।

70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग भाई-बहन होंगे, उनके इलाज का खर्च भगवान जगन्नाथ का बेटा मोदी करेगा।इससे बुजुर्गों का ही नहीं परिवार के युवाओं का भी फायदा होगा।उन्हें अपने माता-पिता के इलाज की चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपके माता-पिता की चिंता अब मोदी करेगा।

ओडिशा में बीजद अस्‍त, कांग्रेस पस्‍त: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त और लोग भाजपा पर आश्वस्त हैं। भाजपा लोगों के लिए नई किरण है। पहले 50 साल कांग्रेस और फिर 25 साल से बीजद सरकार है।

ओडिशा के पास भरपूर पानी है, ओडिशा के पास भरपूर उपजाऊ जमीन है। जमीन के नीचे खनिज का खजाना भी है। समुद्री तट भी है। बरहमपुर जैसा ट्रेड सेंटर भी है। सिल्क सिटी भी है। खाद्य की राजधानी भी है।

यहां इतिहास भी है, संस्कृति की धरोहर भी है। सब कुछ है, परमात्मा ने यहां इतना दिया है फिर भी इतने अमीर ओडिशा की जनता गरीब रह गई।

ओडिशा अमीर है जनता गरीब है। यह पाप किसने किया, इसका जवाब है पहले कांग्रेस और फिर बीजद के नेताओं की लूट ने किया। ओडिशा में बीजद के छोटे-छोटे नेता भी बड़े बड़े बंगले के मालिक हो गए हैं।

पीएम ने नवीन पटनायक सरकार पर बोला हमला

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का नाम लिए बिना राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री पर हमला बोला और कहा कि यह मुख्यमंत्री का चुनावी गृह जिला है। इस क्षेत्र आखिर क्यों सबसे ज्यादा श्रमिक पलायन करते हैं।

यहां ज्यादातर अस्पतालों आखिर क्यों डाक्टरों के पद खाली है, बच्चे पढ़ाई बीच में क्यों छोड़ देते हैं, हिंजिली में पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज क्यों नहीं है, पानी की बेहतर सुविधा क्यों नहीं है। मोदी ने ओडिशा के विकास के लिए कभी भी बजट की कमी नहीं रखी।

योजनाओं को लागू नहीं करती बीजद सरकार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के विकास के आंकड़े देते हुए कहा कि केन्द्र में जब 10 साल सोनिया जी की रिमोट वाली सरकार थी तब उन्होंने ओडिशा को 10 साल में सिर्फ 1 लाख करोड़ रुपया दिए थे।

मोदी ने 10 साल में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा ओडिशा को दिए, लेकिन सिर्फ पैसा भेजने से काम नहीं चलता, यहां पर अच्छी सरकार भी चाहिए।

दिल्ली से पैसा भेजता हूं, आपके लिए योजना बनाते हैं, मगर बीजद सरकार या तो लागू नहीं करती या फिर अपना लेबल लगा देती है और ऊपर से लूटपाट करती है।

केंद्र की योजनाओं पर बीजद लगाता अपना लेबल: मोदी

केन्द्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपये ओडिशा को दिए। उस पैसे का बीजद सरकार ने सही से खर्च ही नहीं कर पायी। मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है। लेकिन गांवों में सड़कें खराब है। मुफ्त चावल योजना पर भी बीजद सरकार अपना लेबल लगा देती है। यह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि खुद ने कुछ किया ही नहीं है।

मोदी ने गरीबों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। देश में 6 करोड़ से ज्यादा लोग मुफ्त इलाज का लाभ ले चुके हैं, मगर इसका ओडिशा के लोगों को कोई लाभ नहीं मिला क्योंकि बीजद सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को यहां लागू ही नहीं होने दिया। इतना ही नहीं जो साथी काम के लिए दुसरे राज्य गए हैं, उनको वहां मुफ्त इलाज नहीं मिल पाता है। इसकी गुनाहगार बीजद सरकार है।

बीजद सरकार को महिलाओं के हित की परवाह नहीं: पीएम

आज ओडिशा में जो सरकार है, उसे महिलाओं के हितों की परवाह ही नहीं है। केन्द्र सरकार आज हर गर्भवती महिला को 6 हजार रुपये दे रही है ताकि उसके गर्भ में बच्चा स्वस्थ हो। ओडिशा सरकार ने ऐसी योजना को भी लागू नहीं किया है। कोई मां इन बीजद वालों को माफ नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री ने राज्य भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। ओडिशा भाजपा कि सुभद्रा योजना महिला सशक्तिकरण योजना है। ओडिशा भाजपा ने स्वयं सहायता समूह की 25 लाख बहनों बेटियों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प किया है।

भाजपा ने बहुत गौरव से ओडिशा की मिट्टी में जन्मी ओडिशा की बेटी को देश का सबसे बड़ा पद दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी लगातार ओडिशा के विकास की बारिक चीजें बताती हैं। उनके मार्गदर्शन में ओडिशा के विकास के लिए मैं भी बहुत कुछ कर पाऊंगा।

सुशासन है भाजपा की पहचान: पीएम मोदी

ओडिशा में ओड़िआ संस्कृति को जीने वाला, समझने वाला, गर्व करने वाला, समर्पित भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा तब आपकी समस्याओं का तेजी समाधन होगा।

भाजपा की सरकार का शपथ समारोह होना चाहिए और आप सबको आना चाहिए। ओडिशा के नौजवानों को मौका मिले तो वे नंबर वन राज्य बना देंगे।

भाजपा को एक बार सेवा करने का मौका दें, ओडिशा को मैं नंबर वन बनाकर दूंगा। भाजपा की पहचान सुशासन है। इसलिए भाजपा को जहां भी सेवा का मौका मिलता है, उस राज्य का विकास नई गति पकड़ लेता है।

ओडिशा के कोस्‍टल इकोनॉमी पर भाजपा का फोकस: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दौरान एक सप्ताह तक चलने वाली बालीयात्रा यहां की सामुद्री सामर्थ्य को दर्शाती है।हमारा फोकस ओडिशा के कोस्टल इकोनाॅमी पर है। हमने पहली बार मछली पालन का अलग मंत्रालय बनाया। हमने पोर्ट को आधुनिक बनाने के लिए सब्सिडी दी।

मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया। ओडिशा में भी सागरमाला योजना के तहत करोड़ों का काम हुआ है। मछुआरों की सुविधा और समृद्धि हमारे लिए सर्वोपरि है। मछुआरों का बीमा, प्रोडक्शन, सी फुड प्रोशेसिंग पर हम तेजी से काम कर रहे हैं।

हम कोस्टल सर्किट योजना के तहत बीच टूरिज्‍म पर भी काम कर रहे हैं। गंजामा जिला देश के सबसे आकर्षक टूरिज्‍म हब के रूप में जाना जाए, यह हमारा संकल्प है। आज मोदी विकसित ओडिशा, विकसित भारत का संकल्प लेकर चल रहा है।

पीएम मोदी ने किया द्रौपदी मुर्मू का जिक्र

बरहमपुर से आसिका लोकसभा तथा इसके अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवारों को जीताने के लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से आह्वान किया। चुनाव जीतने के लिए पोलिंग बूथ पर जीतने का आज संकल्प लेने एवं ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जितने ज्यादा घरों में जा सकते हैं जाएं और कहिएगा, मोदी जी आए थे और आप सबको जय जगन्नाथ कहा है। इससे वे मुझे आशीर्वाद देंगे, इससे मेरी ऊर्जा बढ़ जाएगी। ताकत बढ़ जाएगी, यह ताकत आपके लिए काम आएगी।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओडिशा की मिट्टी में जन्मी ओडिशा की बेटी को देश का सबसे बड़ा पद दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी लगातार ओडिशा के विकास की बारिक चीजें बताती हैं। उनके मार्गदर्शन में ओडिशा के विकास के लिए मैं भी बहुत कुछ कर पा रहा हूं।

ये भी पढ़ें:

Artist Dies In BJP Rally: भाजपा की रैली में गए कलाकार की लू लगने से मौत, BJD की राजनीति की हो रही निंदा

Jaishankar In Odisha: 'दुनिया मानती है भारत आगे बढ़कर संकट में...', ओडिशा में एस जयशंकर ने देश की जमकर की तारीफ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.