प्रवासियों को लेकर लौट रहे बस चालक की मौत

सुदूर गुजरात के वड़ोदरा से ओडिशा के गंजाम जिला के आस्का जा रही एक बस के चालक का आकस्मिक निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 12:21 AM (IST)
प्रवासियों को लेकर लौट रहे बस चालक की मौत
प्रवासियों को लेकर लौट रहे बस चालक की मौत

संवाद सूत्र, संबलपुर : सुदूर गुजरात के वड़ोदरा से ओडिशा के गंजाम जिला के आस्का जा रही एक बस के चालक का आकस्मिक निधन हो गया। मृतक का नाम दिनेश पटेल और उसे गुजरात का बताया गया है। बरगढ़ जिला अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शवगृह में रखा गया है और इस बारे में उसके परिवारवालों को सूचित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के वड़ोदरा में रहकर काम करने वाले प्रवासी ओडि़या मजदूरों को लेकर शुक्रवार के पूर्वान्ह एक बस ओडिशा सीमांत पर पहुंची थी। बस में ओडिशा के गंजाम जिला के आस्का के 58 प्रवासी मजदूर सवार थे। बताते हैं कि जब बस छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमांत पर स्थित लुहुराचट्टी एकीकृत जांच नाके पर रुकी तभी बस चालक दिनेश पटेल की तबियत अचानक खराब हो गयी। उसे तुरंत सोहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बरगढ़ जिला अस्पताल भेज गया। प्रवासियों के बस को अन्य चालाक के साथ गंजाम के लिए रवाना किया गया। जबकि मृत चालक के शव को लेकर उसका साथी गुजरात लौटेगा।

chat bot
आपका साथी