पेड़ से दबकर पत्नी की मौत, पति गंभीर

नगर के रेढ़ाखोल थाना अंतर्गत धातुकिमाल गांव में शुक्रवार को एक पेड़ के नीचे दब जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 10:03 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 06:37 AM (IST)
पेड़ से दबकर पत्नी की मौत, पति गंभीर
पेड़ से दबकर पत्नी की मौत, पति गंभीर

संसू, संबलपुर : नगर के रेढ़ाखोल थाना अंतर्गत धातुकिमाल गांव में शुक्रवार को एक पेड़ के नीचे दब जाने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार धातुकिमाल गांव के विष्णु चरण माझी के घर के पीछे बरगद का एक बड़ा पेड़ है। उसी पेड़ के पास शाल का भी एक पेड़ है। शुक्रवार को विष्णु चरण बरगद के पेड़ को काटने के लिए कुछ मजदूरों को काम पर लगाया था। विष्णु और उसकी पत्नी अपर्णा शाल के पेड़ के पास बैठकर पेड़ की कटाई देख रहे थे। इसी दौरान बरगद पेड़ शाल के पेड़ पर गिरा और उसके निकट बैठे विष्णु चरण और उसकी पत्नी अपर्णा माझी (55) शाल के पेड़ के नीचे दब गए। पेड़ काट रहे मजदूरों ने पति - पत्नी को बाहर निकला। लेकिन तब तक पत्नी अपर्णा की मौत हो चुकी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी