तेली समाज ने बाढ़ पीडि़तों को दिया दस हजार रुपया

केरल में आई बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर होने के साथ क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 06:55 PM (IST)
तेली समाज ने बाढ़ पीडि़तों को दिया दस हजार रुपया
तेली समाज ने बाढ़ पीडि़तों को दिया दस हजार रुपया

जागरण संवाददाता, राउरकेला : केरल में आई बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर होने के साथ कई कठिनाईयों का सामना कर रहे है। जिसके कारण केरल वासियों की सहायता के लिए विभिन्न न्यूज चैनलों में केरल के बाढ़ पीड़ितों को सहायता के लिये आगे आने का आह्वान किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को तेली समाज कल्याण समिति राउरकेला की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए दस हजार रुपया सहायता के तौर पर केरल भेजा।

तेली समाज कल्याण समिति राउरकेला के अध्यक्ष रामचंद्र साहु ने बताया कि केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए इस समिति के सदस्यों ने अपने बल पर सदस्यों से दस हजार रुपया संग्रह कर भेजने का निर्णय लिया। गुरुवार को समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने उक्त राशी राउरकेला अतिरिक्त जिलापाल (एडीएम) मोनीषा बनर्जी के माध्यम से देने आये। जहां एडीएम ने इन्हें बैंक के माध्यम से उक्त राशी भेजने की बात कही। अन्यों में समिति के चेयरमैन सुरेंद्र साहु, उपाध्यक्ष मोतीलाल साहु सहित सदस्यों में मनोज साहु, सुबोध साहु, विमल साहु, पृथ्वीराज साहु, मद्रिका साहु, सहदेव साहु, सुनील साहु, प्रभु साहु, जीतेंद्र कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी