तालाब में डूबने से मासूम की मौत

जागरण संवाददाता, बिसरा: बंडामुंडा थाना अंतर्गत तिलका नगर में तालाब में डूब जाने से एक मासूम

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 02:47 AM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 02:47 AM (IST)
तालाब में डूबने से मासूम की मौत

जागरण संवाददाता, बिसरा: बंडामुंडा थाना अंतर्गत तिलका नगर में तालाब में डूब जाने से एक मासूम की मौत हो गई। इस घटना से अंचल में मातम पसरा है। पुलिस ने मृतक का शव कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बाबत एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। तिलकानगर की निवासी सोमवारी सोय का आठ वर्षीय पुत्र विश्वनाथ सोय गुरुवार की सुबह खाना खाकर घर से निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर न लौटने से उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। शुक्रवार की सुबह तिलकानगर के तालाब में नहाते समय कुछ लोगों ने एक बच्चे की लाश पानी में देखी। जिसमें सोमवारी का पुत्र विश्वनाथ का शव होने का पता चला था। इसकी सूचना मिलने से पुलिस ने वहां पहुंचकर मृतक का शव जब्त किया। आशंका जर्ताई जा रही है कि संभवत: तालाब में नहाने अथवा हाथ-पैर धोने के दौरान तालाब में डूब जाने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी