ब्राह्मणी में नहाने गए बुजुर्ग बहे, तलाश जारी

बणई थाना अंतर्गत नरेन्द्र पंचायत के तुरामुरा गांव निवासी 71 वर्षीय दुखी किसान शनिवार की दोपहर को ब्राह्मणी नदी में स्नान के लिए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:53 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:22 AM (IST)
ब्राह्मणी में नहाने गए बुजुर्ग बहे, तलाश जारी
ब्राह्मणी में नहाने गए बुजुर्ग बहे, तलाश जारी

संसू, लहुणीपाड़ा : बणई थाना अंतर्गत नरेन्द्र पंचायत के तुरामुरा गांव निवासी 71 वर्षीय दुखी किसान शनिवार की दोपहर को ब्राह्मणी नदी में स्नान के लिए गए थे। तेज धार में वह बह गए। देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका है।

ग्रामीणों के अनुसार दुखी किसान दोपहर करीब 12 बजे नहाने के लिए ब्राह्मणी नदी घाट पर गए थे। उनके पास ही कुछ लोग नहा रहे थे। अचानक दुखी तेज धार में बहने लगे। तेज बहाव में जाने से वह डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी सूचना मिलने पर दमकल कर्मी वहां पहुंचे और उसकी तलाश शुरु की पर देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था।

chat bot
आपका साथी