चरित्र पर संदेह मे की थी मां-बेटे की हत्या

बिसरा थाना अंतर्गत गुड़गुड़ा गांव के पास कुएं से मिली मां-बेटे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 11:12 PM (IST)
चरित्र पर संदेह मे की थी मां-बेटे की हत्या
चरित्र पर संदेह मे की थी मां-बेटे की हत्या

जागरण संवाददाता, राउरकेला: बिसरा थाना अंतर्गत गुड़गुड़ा गांव के पास कुएं से मिली मां-बेटे की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बिसरा थाना अंतर्गत गुड़गुड़ा गांव के एक कुएं से पुलिस ने गत 31 अक्टूबर को एक महिला और छह महीने के एक बच्चे की लाश बरामद की गई थी। मृतक की पहचान बिसरा के गुड़गुड़ा अंचल के एनोसेंट एक्का से प्रेम विवाह करने वाली फूल तिर्की व उसके मासूम बेटे के रूप में हुई थी। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दोनों लाश का पंचनामा होने के बाद पोस्टमाटर्म के लिये भेज दिया गया था।

पोस्टमाटर्म रिपोर्ट में दोनों की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के पति एनोसेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस की जांच में आरोपित को पत्नी के चरित्र पर संदेह तथा यह बच्चा उसका न होने का संदेह था। जिसके कारण उसने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी