केंद्रीय कैबिनेट ने झारसुगुड़ा एयरपोर्ट नामकरण को दी मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में झारसुगु़ड़ा एयरपोर्ट का नाम वीर सुरेंद्र साय रखने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

By Edited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 09:10 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 08:21 AM (IST)
केंद्रीय कैबिनेट ने झारसुगुड़ा एयरपोर्ट नामकरण को दी मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने झारसुगुड़ा एयरपोर्ट नामकरण को दी मंजूरी

झारसुगुड़ा, जेएनएन। झारसुगुड़ा एयरपोर्ट का नामकरण शहीद वीर सुरेंद्र साय के नाम किए जाने को लेकर चल रहा असमंजस, अब खत्म हो गया है। दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में झारसुगु़ड़ा एयरपोर्ट का नाम वीर सुरेंद्र साय रखने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री जुएल ओराम ने फोन पर यह जानकारी जिला भाजपा के पदाधिकारियों को दी है।

भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश जैन ने बताया कि ओराम ने एयरपोर्ट का नाम वीर सुरेंद्र साय रखे जाने को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने की जानकारी फोन पर दी है। जैन ने बताया कि एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर विगत 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमानतल को वीर सुरेंद्र साय विमानतल के नाम से ही संबोधित किया था मगर इसका कोई लिखित आदेश नहीं मिला था। मगर अब केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही एयरपोर्ट का नाम वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट होगा। प्रधानमंत्री ने अपने कहे अनुसार वायदा पूरा किया है। इसके लिए झारसुगुड़ा भाजपा की ओर से दिनेश जैन, दीपक पटेल, ललित मगर, नरेश नायक आदि ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी