कुडो में झारसुगुड़ा को 11 पदक

By Edited By: Publish:Tue, 23 Sep 2014 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 23 Sep 2014 08:11 PM (IST)
कुडो में झारसुगुड़ा को 11 पदक

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के अंधेरी स्थित गेम्स हाल में आयोजित छठके अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो चैंपियनशिप में ओडिशा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। उक्त प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण जी-टीवी न्यूज में भी दिखाया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह अवसर पर हिन्दी सिनेमा के एक्शन व कॉमेडी हीरो अक्षय कुमार, प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर, सरवानंद सुनोबल ने प्रतियोगिता के विजेताओं को मानपत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

उक्त प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 2129 खिलाड़ियों ने अंश ग्रहण किया था, जिसमें ओडिशा राज्य के 15 प्रतिभागियों ने अपना भाग लिया था। 15 खिलाड़ियों में से 11 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए। पदक पाने वालों वीसम देव पटेल, चालना तांती को स्वर्ण पदक, मनीषा साहा को स्वर्ण, विनय कुमार भोई को रजत, सोनू बेहरा को रजत, ईशा बेहरा को कांस्य, अखिलेश्वर सराफ को कांस्य, अनंत साहु को कांस्य, सुशौत दिगल को कांस्य पदक मिला। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन से अपने नाम के साथ अपने राज्य व झारसुगुड़ा का नाम पूरे देश में रौशन किया है। सभी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच रवि को दिया है।

chat bot
आपका साथी