देश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव एवं जम्मू कश्मीर में सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या घटना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Apr 2018 05:12 PM (IST) Updated:Sat, 14 Apr 2018 05:12 PM (IST)
देश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर प्रदर्शन
देश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर प्रदर्शन

संवादसूत्र, कटक : उत्तर प्रदेश के उन्नाव एवं जम्मू कश्मीर में सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या घटना के प्रतिवाद में विभिन्न संगठनों की ओर से नगर में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला बीजू जनता दल (बीजद) महिला इकाई ने अध्यक्ष सुभद्रा दास के नेतृत्व में कॉलेज चौक में प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में आरोपितों को सरकार सुरक्षा दे रही है और केंद्र सरकार भी इस पर अहमियत नहीं दे रही है।

इसी तरह नगर कांग्रेस की ओर से पुरीघाट गांधी स्मृति पीठ तक रैली निकाली गई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मुकीम की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना की सीबीआइ से जांच कराने समेत आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। वहीं, महिला सांस्कृतिक संगठन (एमएसएस) की ओर से जिलाधीश कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया। जिलाधीश के जरिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में संगठन के टीका सामल, शिप्रा महांती, मनस्विनी प्रधान आदि ने घटना के आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी