विमुद्रीकरण के खिलाफ कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

विमुद्रीकरण के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे देशभर में शुक्रवार को काला दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 05:03 PM (IST)
विमुद्रीकरण के खिलाफ कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
विमुद्रीकरण के खिलाफ कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

जासं, कटक : विमुद्रीकरण के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे देशभर में शुक्रवार को काला दिवस मनाया। इसी के तहत कटक में नगर एवं जिला कांग्रेस की तरफ से काला दिवस मनाने समेत विरोध-प्रदर्शन किया गया। नोटबंदी को दो साल पूरा होने के मौके पर नगर कांग्रेस की तरफ से मो. मुकीम की अगुवाई में रैली निकालकर जिलाधीश कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया। इसी तरह जिला कांग्रेस की तरफ से ¨लकरोड में मौजूद भारतीय स्टेट बैंक के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुरुपद नंद की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता रवीन्द्र मलिक, पुष्पा सामल, देवेन्द्र साहू आदि ने शामिल होकर नोटबंदी के कारण हुई समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि नोटबंदी से केवल अमीर एवं उद्योगपतियों को फायदा हुआ है। कालाधन को सफेद करने के लिए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया।

chat bot
आपका साथी