Move to Jagran APP

Odisha Election News: कल तापमान के साथ बढ़ेगी ओडिशा की चुनावी सरगर्मी, जे.पी.नड्डा और राहुल गांधी करेंगे चुनाव प्रचार

कल ओडिशा में चुनावी सरगर्मी को और हवा देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और कांग्रेस से राहुल गांधी के चुनावी प्रचार का कार्यक्रम है। वहीं प्रदेश में बीजद के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं भाजपा से गृहमंत्री अमित शाह इसकी शुरूआत पहले ही कर चुके हैं। ओडिशा में अंतिम चार चरण में मतदान होगा और पहले चरण का मतदान 13 मई को होना है।

By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Sat, 27 Apr 2024 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 10:18 PM (IST)
रविवार को जे.पी.नड्डा और राहुल गांधी करेंगे चुनाव प्रचार

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Election News: ओडिशा में बढ़ते तापमान के साथ चुनावी सरगर्मी भी बढ़ गई है। प्रदेश में अंतिम चार चरण में मतदान होना है और पहले चरण का मतदान 13 मई को है, ऐसे में चुनावी सरगर्मी भी बढ़ गई है।

loksabha election banner

बीजद से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं भाजपा से गृहमंत्री अमित शाह पहले ही इसकी शुरूआत कर चुके हैं। भाजपा से केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तो बीजद से फाइव टी एवं नवीन ओडिशा अध्यक्ष वीके.पांडियन लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

ऐसे में अब चुनावी सरगर्मी को और हवा देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और कांग्रेस से राहुल गांधी का भी चुनावी प्रचार का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।

रविवार को ओडिशा पहुंचेंगे नड्डा

जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी.नड्डा रविवार को 4:30 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से सीधा वह विशेष विमान से बरहमपुर रंगेईलुंडा एयरस्ट्रीप पर उतरेंगे। यहां आम्बपुआ में साढ़े पांच बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

इसके बाद 6 बजकर 45 मिनट पर वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में बरहमपुर, आसिका, नवरंगपुर एवं कोरापुट लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भाग लेंगे। नड्डा रात में बरहमपुर में ठहरेंगे और सुबह दिल्ली लौट जाएंगे।

रविवार को राहुल गांधी भी करेंगे जनसभा को संबोधित

उसी तरह से रविवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए ओडिशा पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी दोपहर 11:30 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पहुंचेगे। इसेक बाद विशेष हेलीकाप्टर से वह कटक सत्यभामापुर जाएंगे।

यहां पर उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमूर्ति पर वह माल्यार्पण करेंगे। सत्यभामा से हेलीकाप्टर के जरिए वह सालेपुर जाएंगे। यहां दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 45 मिनट तक सालेपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह भुवनेश्वर लौट आएंगे।

राजनीति भी हुई सरगर्म

यहां उल्लेखनीय है कि एक ही दिन में भाजपा की तरफ से जेपी नड्डा एवं कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी चुनावी प्रचार के लिए आ रहे हैं, तो राजनीति भी सरगर्म हो गई है। दो पार्टी के ये हैवीवेट नेता अपनी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं को क्या विजयमंत्री देते हैं, उस पर सभी की नजर है।

दो दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा आए थे और चुावी बिगुल बजाने के साथ ही ओडिशा सरकार पर तीखा हमला बोला था। अब रविवार को जेपी नड्डा चुनाव प्रचार एवं बैठक में क्या गुरूमंत्री देते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

राहुल पर टिकीं सबकी निगाहें

वहीं राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा आ रहे हैं और वह अपने नेताओं को क्या गुरूमंत्र देते हैं, उस पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

राहुल गांधी से पहले कांग्रेस से कोई हैवीवेट नेता अभी तक चुनाव प्रचार के लिए नहीं आया है। अब रविवार को दो हैवीवेट नेता ओडिशा आ रहे हैं तो कांग्रेस एवं भाजपा शिविर में चंचलता एवं उत्साह बढ़ गया है।

नवीन पटनायक के साथ वी.के.पांडियन भी प्रचार के लिए तैयार

सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल की तरफ से स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ वी.के.पांडियन ने इस बार चुनाव प्रचार की बागडोर संभाल ली है।

वह हर दिन विभिन्न क्षेत्रों में बीजद की तरफ से आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और प्रशासक से नेता बने पांडियन अब सीधे तौर पर केन्द्र की भाजपा सरकार खासकर केन्द्र शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पर हमलावर हो गए हैं।

आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू

वह नवीन पटनायक सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों से बीजद उम्मीदवार को जीताने की गुहार लगा रहे हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में अब चुनावी बिगुल बजने के साथ ही माहौल भी बन गया है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गया है।

ऐसे में रविवार को बढते तपामान के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी.नड्डा एवं कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी किस तरह का रूख अपने प्रचार के दौरान अपनाते है, उस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ये भी पढे़ं-

Odisha BJP Candidates List: भाजपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी सूची, 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित

BJD Candidates List: बीजद ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, जानें किसे मिला कहां से टिकट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.