बोर्ड कार्यालय में एबीवीपी ने किया हंगामा और तोडफ़ोड़

एबीवीपी कार्यकर्ता बोर्ड कार्यालय के सुरक्षा एवं बोर्ड कर्मचारियों को धक्का देते हुए घुस गए और तोडफ़ोड़ करने लगे।

By BabitaEdited By: Publish:Wed, 28 Feb 2018 11:57 AM (IST) Updated:Wed, 28 Feb 2018 11:57 AM (IST)
बोर्ड कार्यालय में एबीवीपी ने किया हंगामा और तोडफ़ोड़
बोर्ड कार्यालय में एबीवीपी ने किया हंगामा और तोडफ़ोड़

कटक, जेएनएन। इस साल का मैट्रिक पर्चा सोशल मीडिया में लीक होने का प्रतिवाद करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)  ने माध्यमिक शिक्षा परिषद (बोर्ड) के सामने प्रदर्शन किया और कार्यालय में घुसकर तोडफ़ोड की। एबीवीपी कार्यकर्ता बोर्ड कार्यालय के सुरक्षा एवं बोर्ड कर्मचारियों को धक्का देते हुए घुस गए और तोडफ़ोड़ करने लगे। इस दौरान बोर्ड कर्मचारियों के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई। यहां तक महिला कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की गई। पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को काबू में करने का प्रयास किया मगर वे नहीं माने।

इसके बाद सूचना मिलने पर कटक डीसीपी अखिलेश्वर सिंह के साथ विभिन्न थानों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी रह। ऐसे में पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी के मुताबिक एबीवीपी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के बजाय कानून अपने हाथ में लेकर हंगामा कर रहे थे, ऐसे में हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया जाएगा।

इस बीच बोर्ड की अध्यक्ष डा. जहान आरा बेगम के मुताबिक बोर्ड में तमाम कार्य शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था कि अचानक इस तरह का वाकया हुआ है। बोर्ड अध्यक्षा ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा जारी है और बोर्ड के कर्मचारी परीक्षा को शांतिपूर्ण से खत्म करने में लगे हैं। ऐसे में यह हंगामा दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल बोर्ड परिसर में शांति बनाए रखने के लिए अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी