Odisha: गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस, जानें किस जिले में कौन फहराएंंगे तिरंगा

Republic Day 2020 ओडिशा में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी को लेकर सुरक्षा चौकस कर दी गयी है और किस जिले में कौन तिरंगा फहराएंगे इसकी लिस्‍ट भी जारी हो गई है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 01:14 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 01:14 PM (IST)
Odisha: गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस, जानें किस जिले में कौन फहराएंंगे तिरंगा
Odisha: गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस, जानें किस जिले में कौन फहराएंंगे तिरंगा

भुवनेश्वर, जेएनएन। गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे प्रदेश में सरकार एवं प्रशासन की तैयारी लगभग खत्म हो गई है। राजधानी में गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया है तो वहीं प्रदेश के किस जिले में कौन तिरंगा फहराएगा और परेड की सलामी लेगा, उसकी सूची जारी कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल लेंगे और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस साल कटक में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक परेड की सलामी नहीं लेंगे। उनकी जगह पर वित्तमंत्री निरंजन पुजारी तिरंगा फहराएंगे।

उसी तरह से सुवर्णपुर में विक्रम केशरी आरूख, सुन्दरगड़ में प्रफुल्ल कुमार मलिक, सम्बलपुर में रणेन्द्र प्रताप स्वांई, केन्दुझर में पद्मनाभ बेहेरा, पुरी में प्रताप जेना, गंजाम में अरुण कुमार साहू, बालेश्वर में सुदाम मराण्डी, अनुगुल में सुशांत सिंह, कलाहाण्डी में नव दास, रायगड़ा में टुकुनी साहू, जगतसिंहपुर में जगन्नाथ सारका, जाजपुर में कैप्टन दिव्यशंकर मिश्र, ढेंकानाल में अशोक चन्द्र पंडा, नयागड़ में समीर रंजन दास, बलांगीर में ज्योति प्रकाश पाणीग्राही, नवरंगपुर में प्रेमानंद नायक, मयूरभंज में रघुनंदन दास, गजपति में पद्मिनी दियान तथा मालकानगिरी में तुषारकांति बेहेरा तिरंगा फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे। उसी तरह से बरहमपुर एवं राउरकेला में वहां के आरडीसी तिरंगा फहराएंगे। भद्रक, बरगड़, बौद्ध, देवगड़, झारसुगड़ा, कंधमाल एवं केन्द्रापड़ा जिले में वहां के जिलाधीश तिरंगा फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे।

chat bot
आपका साथी