Coronavirus: कोरोना से निपटने में रोल मॉडल रही ओडिशा सरकार की बढ़ी चुनौती, सामने आई ये वजह

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदेश में प्रतिदिन15 हजार नमूना टेस्ट करवाने का निर्देश जारी किया था जबकि वर्तमान में मात्र 6 हजार लोगों का कोविड नमूना परीक्षण किया जा रहा है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 08:22 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 08:22 AM (IST)
Coronavirus: कोरोना से निपटने में रोल मॉडल रही ओडिशा सरकार की बढ़ी चुनौती, सामने आई ये वजह
Coronavirus: कोरोना से निपटने में रोल मॉडल रही ओडिशा सरकार की बढ़ी चुनौती, सामने आई ये वजह

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। आपदा प्रबंधन से लेकर कोरोना संक्रमण से निपटने में देश के अन्य राज्यों के लिए रोल माडल बनने वाली ओडिशा सरकार के सामने भी कोरोना अब गम्भीर चुनौती बनकर उभरा है। इसके पीछे सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का सख्ती से अनुपालन ना होना मुख्य वजह मानी जा रही है। कोरोना को काबू में करने के लिए कोरोना की गाइड लाइन के अनुपालन के साथ टेस्टिंग बहुत जरूरी है। आपदा प्रबंधन के माहिर माने जाने वाले सुबे के मुखिया नवीन पटनायक भी कोरोना के प्रारंभिक काल से इस पर फोकस किया हुआ है मगर धरातल पर उनकी इस मुहिम को अभी तक वह गति नहीं मिल पाई जिसके लिए उन्होंने महीनों पहले ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किया हुआ है। 

  जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदेश में दैनिक 15000 लोगों का नमूना टेस्ट करने के लिए अप्रैल महीने से ही निर्देश जारी किया हुआ है बावजूद इसके वर्तमान समय में दैनिक 6 हजार लोगों का कोविड नमूना परीक्षण किया जा रहा है। कोविड टेस्ट की इस धीमी रफ्तार के कारण साढ़े चार महीने में ढाई लाख लोगों का नमूना ही परीक्षण हो पाया है। अन्य राज्य से लौटने वाले प्रवासी ओड़िआ लोगों का कोविड परीक्षण जरूरी होने के बावजूद उस पर ज्यादा फोकस ना होना सरकार एवं लोगों के लिए परेशानी का शबब बनने की बात बुद्धिजीवियों ने कही है। जानकारी के मुताबिक 3 मई से अब तक अन्य राज्य से लौटने वाले 5.80 लाख प्रवासी ओडिआ में से 60 प्रतिशत लोगों का अभी तक परीक्षण नहीं पाया है। 

  स्वास्थ्य विभाग से 28 जून अर्थात रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 2 लाख 55 हजार 809 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। इसमें से 6614 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 4606 कोरोन संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं जबकि 1980 सक्रिय मामला है, जबकि 21 लोगों की मौत हुई है। सात कोरोना संक्रमित मरीज की मौत अन्य बीमारी से हुई है। 

वर्तमान समय में राज्य में दैनिक कोरोना संक्रमित मरीजों की सर्वनिम्न संख्या 100 से अधिक है। राज्य सरकार के तथ्य के मुताबिक 3 मई से अब तक अन्य राज्य से 5 लाख 79 हजार 646 प्रवासी ओडिआ लौटे हैं और अभी भी आ रहे हैं। ओडिशा लौट रहे सभी प्रवासी ओडिआ लोगों को क्‍वारंटाइन में रहना अनिवार्य है जबकि इनका कोविड टेस्ट करने की बात भी सरकार की तरफ से कही गई है। मगर कोरोना टेस्टिंग रफ्तार को देखकर लग रहा है कि सरकार को अब इस पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब देश के अन्य राज्यों की ही तरह प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण कर लेगा। वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के देखकर यही अनुमान लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी