Weather Forecast Monsoon 2020: इस राज्‍य में देरी से पहुंचेगा मानसून, जानिये कैसी रहेगी बारिश

Weather Forecast Monsoon 2020 भारतीय मौसम विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार इस बार ओडिशा में सामान्‍य से थोड़ा देरी से मानसून आयेगा।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 15 Apr 2020 02:27 PM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 02:48 PM (IST)
Weather Forecast Monsoon 2020: इस राज्‍य में देरी से पहुंचेगा मानसून, जानिये कैसी रहेगी बारिश
Weather Forecast Monsoon 2020: इस राज्‍य में देरी से पहुंचेगा मानसून, जानिये कैसी रहेगी बारिश

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा में इस साल मानसून 3 से 4 दिन की देरी से पहुंचेगा। 13 जून से प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की जानकारी भारतीय मौसम विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने दी है। उन्होंने कहा है कि ओडिशा में सामान्य से थोड़ा देरी से मानसून आएगा। महापात्र ने कहा है कि इस साल मानसूनी बारिश स्वभाविक रहेगी। 1 जून प्रथम सप्ताह से सितम्बर अंतिम सप्ताह तक देश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस साल 13 जून को मानसून के ओडिशा छूने का अनुमान है। ऐसे में इस साल बारिश का परिमाण 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जून से सितम्बर के बीच बारिश सामान्य रहेगी। 

विभागीय सचिव माधवन राजीवन ने कहा है कि ओडिशा को निर्धारित दिन से 3 से 4 दिन की देरी से मानसून आने की उम्मीद है। केरल में पूर्व निर्धारित 1 जून को मानसून पहुंच जाएगा। ओडिशा में 9 से 10 जून के बदले 13 जून तक पहुंचने की सम्भावना है।  भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार देश के प्रत्‍येक भाग में मानसून सक्रिय रहेगा, चौतरफा जमकर बारिश होगी। खरीफ की फसल के लिए ये बारिश काफी फायदेमंद रहेगी। ग्रामीण इलाकों का कृषि क्षेत्र के लिए भी ये मानसून काफी अच्‍छा रहेगा।

 गौरतलब है कि बीते वर्ष पिछले साल 96% बारिश होने की संभावना जतायी गयी थी। मानसूनी बारिश के अच्‍छा होने और खरीफ मौसम की फसलों के लिए फायदेमंद होने की बात कही थी। ज्ञात हो कि प्रत्‍यके वर्ष अप्रैल और जून में मौसम विभाग द़वारा पूरे देश में मानसून की स्थिति का अनुमान जारी किया जाता है। मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून के आने और वापस जाने की तारीखों में भी बदलाव किया है। हालांकि केरल में इस मानसून के इस साल एक जून को ही दस्तक देने की पूरी संभावना है  

Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में 60 कोरोना संक्रमित, 18 हुए स्‍वस्‍थ, एक की मौत, 41 सक्रिय

सार्वजनिक स्‍थानों पर थूकने और मास्‍क न पहनने वालों को अब भरना होगा जुर्माना

chat bot
आपका साथी