सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु दास के कार्यो को पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सराहा

social worker Abhimanyu Das गरीब कैंसर मरीजों की सेवा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु दास के कार्यो की पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर सरहना की है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 03:02 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 03:02 PM (IST)
सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु दास के कार्यो को पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सराहा
सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु दास के कार्यो को पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सराहा

कटक, जागरण संवाददाता। गरीब कैंसर मरीजों की देख-रेख करना और उन्हें तरह-तरह की सेवा पहुंचाने का कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु दास के सेवा कार्य की सराहना प्रदेश एवं जिला में तो होती ही थी। अब पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी ट्वीट के माध्यम से अभिमन्यु के सेवा कार्य की सराहना की है। मोहम्मद कैफ द्वारा ट्वीट करने के बाद से ही सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु दास चर्चा में आ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक अभिमन्यु केवल कैंसर मरीजों को ही सेवा पहुंचाने का कार्य नहीं करते हैं बल्कि गरीब लाचार लोगों का शव सत्कार करना भी उनके सेवा कार्य का अहम हिस्सा है। वर्ष 2003 से अभिमन्यु कटक के अचार्य हरिहर कैंसर अस्पताल में दूरदराज इलाकों से आए गरीब बेसहारा मरीजों को सेवा पहुंचाते आ रहे हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में अभिमन्यु ने कहा है इस तरह के सेवा कार्य से आत्मसंतोष होता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ उनके इसी जनसेवा कार्य से काफी प्रभावित हुए हैं। मोहम्मद कैफ के ट्वीट करने के बाद अभिमन्यु दास काफी खुश है। अभिमन्यु दास ने कहा है कि यह सराहना निश्चित तौर पर हमें और अधिक सेवा करने के लिए प्रेरणा देगी। 

गौरतलब है कि अभिमन्यु बुक बाइडिंग ‍का काम करते हैं। लेकिन कैंसर से वह अपनी मां और रिश्तेदारों को गवाने के पश्चात गरीब कैंसर मरीजों के इलाज में मदद करने का संकल्प लिया और तभी से उन्होंने कटक के आचार्य हरिहर कैंसर अस्पताल में सेवा शुरु कर दी। यहां दूरदारज से आने वाले गरीब मरीजों को अस्पातल में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उनकी मदद करने के लिए वह उपलब्ध रहते हैं।

 गरीब मरीजों को अस्पताल में होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्या जैसे बेड, दवा, डाक्टर आदि से जुड़ी दिक्कतों का समाधान करने के लिए तत्पर रहते हैं, इस बात का मोहम्मद कैफ ने भी अपने ट्वीटर एकाउंट में जिक्र किया है। विदित है कि अभिमन्यु दास का घर केंद्रापड़ा जिले में है। वह काफी लंबे समय से कटक में रह रहे हैं और बुक बाइडिंग पेशे को चुन कर अपने परिवार का गुजारा करते आ रहे हैं। उनकी इसी सेवा कार्य के चलते राज्य के कई अनुष्ठानों ने उन्हें सम्मानित भी किया है।

chat bot
आपका साथी