Odisha Assembly: कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Odisha Assembly adjourn ओडिशा विधानसभा में कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक धरने पर बैठे रहे तो कांग्रेस विधायकों ने भी जमकर हंगामा मचाया।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 02:09 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 02:11 PM (IST)
Odisha Assembly: कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा, कार्यवाही स्थगित
Odisha Assembly: कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा, कार्यवाही स्थगित

भुवनेश्वर, जेएनएन। Odisha Assembly Adjourn ओडिशा विधानसभा में सोमवार को भी अचलावस्था जारी रही। एक तरफ जहां स्मिताराणी विश्वाल मृत्यु मामले को लेकर सोमवार को भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमूर्ति के नीचे धरना पर बैठ रहे तो वहीं दूसरी तरफ प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के विधायक सदन के अन्दर किसानों के धान बिक्री प्रसंग को उठाकर हंगामा किया। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने सदन की कार्यवाही को अपराह्न तीन बजे तक मुलतवी घोषित कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस विधायक अपनी अपनी सीट से उठकर नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अपनी सीट पर बैठने के लिए अनुरोध किया मगर कांग्रेस के विधायक सीट पर बैठने के बजाय विधानसभा अध्यक्ष के पोडियम के पास आकर धान बिक्री प्रसंग पर चर्चा करने की मांग करने लगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने शून्य काल में इस पर चर्चा करने का आश्वासन दिए मगर कांग्रेस विधायक अध्यक्ष की एक न सुनी और पोडियम के पास नारेबाजी जारी रखे। सदन में हंगामा जारी रहने से विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को अपराह्न तीन बज तक मुलतवी घोषित कर दिया। 

अब शिक्षा विभाग में होगी नौकरियों की बरसात, सरकार ने तय किए मानक

वहीं दूसरी तरफ स्मिताराणी विश्वाल मृत्यु मामले को लेकर महात्मा गांधी की प्रतिमूर्ति के पास धरने पर बैठे भाजपा विधायक दल के नेता प्रदीप्त नायक ने कहा है कि हमें विधानसभा में बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। स्मिताराणी मामले से चार अभियुक्त के नाम हटा दिए गए हैं। किसके निर्देश पर नाम को हटाया गया है, सरकार उसे स्पष्ट करें। उन्होंने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ 306 नहीं 302 धारा में मामला दर्ज होना चाहिए।

 पांच सितारा होटलों में बढ़ी इस खास मछली की मांग, उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का जोर

chat bot
आपका साथी