Clash in Odisha: ओडिशा में तालाब के पानी के लिए संघर्ष, एक की मौत; दस घायल

Clash in Odisha. ओडिशा में तालाब के पानी के लिए हुए संघर्ष में एक की मौत की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 04 Aug 2019 02:04 PM (IST) Updated:Sun, 04 Aug 2019 02:04 PM (IST)
Clash in Odisha: ओडिशा में तालाब के पानी के लिए संघर्ष, एक की मौत; दस घायल
Clash in Odisha: ओडिशा में तालाब के पानी के लिए संघर्ष, एक की मौत; दस घायल

जासं, भुवनेश्वर। खेती के लिए तालाब के पानी को लेकर दो गांव के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कटक जिले के नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के चामुंडापल्ली गांव की है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, चामुण्डापल्ली में मौजूद तालाब से खेती के लिए पानी ले जाने को लेकर सागर व पांचगोच्छिया गांव के बीच पिछले 23 जुलाई से विवाद चला आ रहा था। इस संदर्भ में तहसीलदार का भी ध्यान आकर्षित किया गया था। तहसीलदार ने 25 जुलाई को दोनों गांव के लोगों को बुलाकर इस विवाद का समाधान करने का प्रयास किए। बावजूद इसके दोनों गांव में असंतोष जारी रहा। धीरे-धीरे इस विवाद उग्र रूप ले लिया।

रविवार की सुबह दोनों गांवों के बीच संघर्ष में सागर गांव के श्रीधर सामल नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, दोनों तरफ से 10 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

ओडिशा की अन्य की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी