अनुगुल में चिटफंड कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार, 95 लाख ठगी का आरोप

चिटफंड कंपनी फ्लोरिश इंडिया के पूर्व मैनेजर पुरुषोत्तम साहू को अनुगुल जिले के पाललहड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरुषोत्तम पर इलाके के लोगों से 95 लाख रुपये से अधिक रकम की ठगी करने का गंभीर आरोप हैं। पुरुषोत्तम वर्ष 2012 से फरार चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 04:40 PM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 04:40 PM (IST)
अनुगुल में चिटफंड कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार, 95 लाख ठगी का आरोप
अनुगुल में चिटफंड कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार, 95 लाख ठगी का आरोप

संसू, भुवनेश्वर : चिटफंड कंपनी फ्लोरिश इंडिया के पूर्व मैनेजर पुरुषोत्तम साहू को अनुगुल जिला अंतर्गत पाललहड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साहू पर पाललहड़ा प्रखंड में 95 लाख से अधिक रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप है। वह वर्ष 2012 से फरार चल रहा था। पुरुषोत्तम के अपने गांव बड़बागदरी आने की खुफिया जानकारी मिलने पर पाललहड़ा पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम ने पाललहड़ा में फ्लोरिश इंडिया की शाखा खोलकर इलाके के लोगों से 95 लाख 23 हजार 769 रुपये का जमा वसूल किया था। लोगों को ज्यादा ब्याज देने का प्रलोभन दिखाकर यह पैसा जमा कराया गया था। लेकिन वादे के मुताबिक जमाकर्ताओं को धन न मिलने से लोगों ने पाललहड़ा थाना में पुरुषोत्तम के खिलाफ वर्ष 2013 में शिकायत दर्ज कराई थी।

chat bot
आपका साथी