पुलिस चकमा दे दुष्कर्म मामले में आरोपित फरार

केंद्रापाड़ा जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर शनिवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 04:28 PM (IST)
पुलिस चकमा दे दुष्कर्म मामले में आरोपित फरार
पुलिस चकमा दे दुष्कर्म मामले में आरोपित फरार

संसू, भुवनेश्वर : केंद्रापाड़ा जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर शनिवार की रात को फरार हो गया। अभियुक्त का नाम राजू जेना है। उसका घर जिला के तालचुआ समुद्री थाना अंतर्गत रेक्टा गांव में है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पिछले 27 अगस्त को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दुष्कर्म की खबर फैलने के बाद लोगों ने जेना की जमकर धुनाई कर दी थी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था। ऐसे में पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार की रात को पेशाब करने के बहाने बाथरूम गया और वहीं से फरार हो गया। पुलिस राजू को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी