ओडिशा में कोरोना के 11086 नए मामले, सक्रिय मरीज 80 हजार के पार

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 11086 नए मामले सामने आये हैं। राज्‍य में सक्रिय मामलों की संख्या 80 हजार के पार पहुंच गई है। शून्य से 18 साल से कम आयु वर्ग 1061 बच्चे संक्रमित पाये गए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 01:51 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 01:51 PM (IST)
ओडिशा में कोरोना के 11086 नए मामले, सक्रिय मरीज 80 हजार के पार
ओडिशा में कोविड दैनिक संक्रमण आज 11 हजार के पार

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोविड दैनिक संक्रमण आज 11 हजार के पार पहुंच गया है। प्रदेश में आज 11 हजार 86 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 18 साल से कम आयु वर्ग के 1061 नए मामले हैं। 11086 मामलों में से 6431 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 4655 स्थानीय लोग संक्रमित मिले हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुल 70,990 नमूनों का परीक्षण किया गया था, जिसमें से 11086 लोग संक्रमित मिले हैं। इस तरह से प्रदेश में परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 15.6 प्रतिशत हो गई है। खुर्दा जिले ने सबसे अधिक 3469 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके बाद सुंदरगढ़ जिले से 1416 और कटक जिले से 766 लोग नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 80 हजार 914 तक पहुंच गई है।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज संक्रमित पाए गए मरीजों में से अनुगुल जिले से 139, बालेश्वर जिले से 323, बरगढ़ जिले से 125, भद्रक जिले से 132, बलांगीर जिले से 300, बौद्ध जिले से 83, कटक जिले से 766, देवगढ़ जिले से 53, ढेंकनाल जिले से 157, गजपति जिले से 93, गंजम जिले से 116, जगतसिंहपुर जिले से 273, जाजपुर जिले से 275, झारसुगुड़ा जिले से 132, कालाहांडी जिले से 253, कंधमाल जिले से 51, केंद्रपाड़ा जिले से 85, केंदुझर जिले से 223, खुर्दा जिले से 3469, कोरापुट जिले से 196, मलकानगिरी जिले से 54, मयूरभंज जिले से 393, नबरंगपुर जिले से 137, नयागढ़ जिले से 149, नुआपाड़ा जिले से 104, पुरी जिले से 188, रायगड़ा जिले से 187. संबलपुर जिले से 302, सोनपुर जिले से 153, सुंदरगढ़ जिले से 1416, तथा राज्य पुल 759 नए लोग संक्रमित मिले हैं।

chat bot
आपका साथी