जगदीश राज बने जालंधर के मेयर, सुरेंद्र कौर सीनियर डिप्‍टी मेयर

जालंधर नगर निगम के मेयर का चुनाव किया गया। इसमें जगदीश राज राजा को मेयर, सरेंद्र कौर को सीनियर डिप्‍टी मेयर और हर सिमरनजीत सिंह बंटी डिप्टी मेयर चुना गया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 25 Jan 2018 05:08 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jan 2018 11:07 AM (IST)
जगदीश राज बने जालंधर के मेयर, सुरेंद्र कौर सीनियर डिप्‍टी मेयर
जगदीश राज बने जालंधर के मेयर, सुरेंद्र कौर सीनियर डिप्‍टी मेयर

जेएएनएन, जालंधर। जगदीशराज राजा को जालंधर नगर निगम चुना गया है। आज यहां हुए चुनाव में उनको सर्वसम्मति से मेयर चुना गया। इसके साथ ही सुरेंद्र कौर सीनियर डिप्टी मेयर चुनी गईं। हर सिमरनजीत सिंह बंटी डिप्टी मेयर बने हैं। जालंधर नगर निगम में कांग्रेस का बहुमत है।

हर सिमरनजीत सिंह बंटी बने डिप्टी मेयर

जगदीश राज जालंधर नगर निगम के छठे मेयर हैं। कांग्रेस की सीनियर नेता और पार्षद सुरेंद्र कौर को सीनियर डिप्टी मेयर का पद दिया गया। डिप्टी मेयर हर सिमरनजीत सिंह बंटी का चुनाव भी सर्वसम्‍मति से चुना गया। इससे पहले नगर निगम सदन की बैठक की शुरूआत में पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उनको बैठक का एजेंडा दिया गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब की राजनीति में उठा बड़ा सवाल- क्‍या नई राह की तलाश में जुटे हैं सिद्धू

जगदीश राज राजा सीनियर कांग्रेस नेता हैं और 1991 से लगातार पार्षद बनते आ रहे हैं। सुरेंद्र कौर लगतार पांच बार से पार्षद चुनी जा रही हैं।  बैलेंस बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार पार्षद बने हर सिमरनजीत सिंह बंटी को डिप्टी मेयर बनाया है। इससे पहले डिवीजनल कमिश्नर राजकमल चौधरी ने पार्षदों को शपथ दिलाई और सदन का औपचारिक ऐलान किया।

पार्षद सुनीता रिंकू शपथ पत्र पर हस्‍ताक्षर करती हुईं।

बैठक की शुरूआत में बलराज ठाकुर को सदन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। पार्षद सुनीता रिंकू सब देर से पहुंचने के कारण नहीं ग्रहण कर पाईं। उन्‍होंने केवल शपथ पत्र पर हस्‍ताक्षर किया। सुनीता विधायक सुशील रिंकू की पत्नी हैं।

यह भी पढ़ें: गरीब महिलाओं की जिंदगी बदल रही ‘पैड वूमेन’

chat bot
आपका साथी