वैज्ञानिकों ने खोजे तीन ऐसे ग्रह जहां पर है जीवन की संभावना

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसे तीन ग्रहों की खोज की है। तीनों ग्रह केवल 39 प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं और अत्यधिक ठंडे बौने तारे की परिक्रमा करते हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 02 May 2016 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 02 May 2016 10:20 PM (IST)
वैज्ञानिकों ने खोजे तीन ऐसे ग्रह जहां पर है जीवन की संभावना

पेरिस, एएफपी। पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रह पर जीवन की संभावना की तलाश में एक बड़ी सफलता मिली है। वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने पृथ्वी जैसे तीन ग्रहों की खोज की है।

वैज्ञानिकों की इस खोज को सौरमंडल से बाहर जीवन का पता लगाने की दिशा में अब तक का सबसे अहम दावा माना जा रहा है। तीनों ग्रह केवल 39 प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं और अत्यधिक ठंडे बौने तारे की परिक्रमा करते हैं। आकार और तापमान में ये संभवत: पृथ्वी और शुक्र के समान हैं।

पढ़ेंः अंतरिक्ष में अध्ययन से होगा धरती पर इलाज

पृथ्वी से नजदीक होने का मतलब है कि वैज्ञानिक इनके बारे और अधिक जानकारी हासिल कर सकेंगे। दल का नेतृत्व करने वाले बेल्जियम के यूनिवर्सिटी ऑफ लीगे के खगोलशास्त्री माइकल गिलोन ने कहा कि यह पहला अवसर है कि हमारे सौरमंडल के बाहर जीवन के बारे में रासायनिक जानकारी मिली हैं। तीनों ग्रहों पर जीवन की संभावना है। ये इतने नजदीक हैं कि मौजूदा तकनीक से इनके वायुमंडल का विश्लेषण किया जा सकता है।

गिलोन और उनके साथियों ने कई दर्जन बौने तारों का पता लगाने के लिए चिली में ट्रैपिस्ट नामक टेलीस्कोप का प्रयोग किया। उन्होंने ट्रैपिस्ट-1 नामक एक बौने तारे का पता लगाया। आकार में यह सूर्य का एक आठवां हिस्सा है। महीनों तक इस नजर रखने के बाद खगोलविदों ने पाया कि कोई इसकी परिक्रमा कर रहा है। इसके बाद ग्रहों की पुष्टि हुई। दो ग्रह की हर 1.5 और 2.4 दिनों पर बौने तारे परिक्रमा करते हैं। जबकि तीसरा ग्रह परिक्रमा में चार से लेकर 73 दिनों का समय लेता है।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी