कैमरून ने मारे सौ से ज्यादा बोको हराम लड़ाके

कैमरून सरकार ने कहा है कि सेना ने उसके क्षेत्र में अतिक्रमण की कोशिश कर रहे नाइजीरियाई मुस्लिम संगठन बोको हराम के सौ से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया है।

By Edited By: Publish:Tue, 09 Sep 2014 06:18 PM (IST) Updated:Tue, 09 Sep 2014 06:18 PM (IST)
कैमरून ने मारे सौ से ज्यादा बोको हराम लड़ाके

याऔंदे। कैमरून सरकार ने कहा है कि सेना ने उसके क्षेत्र में अतिक्रमण की कोशिश कर रहे नाइजीरियाई मुस्लिम संगठन बोको हराम के सौ से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया है।

सरकार की प्रवक्ता इसा किरोमा बकेरी ने रेडियो पर कहा कि सेना की लड़ाकों के साथ शनिवार को देश के उत्तरी इलाके में झड़प हुई। जिसमें सेना ने बोको हराम के लड़ाकों को बड़ा झटका दिया है। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है।

सरकार के मुताबिक, बोको हराम के लड़ाकों ने देश के उत्तरी इलाके में फोटोकल शहर पर दो बम फेंके। हालांकि इसमें किसी की मौत नहीं हुई। जवाब में सेना की ओर से मोर्टार दागे गए। इस जवाबी कार्रवाई में उनके 100 से ज्यादा लड़ाके मारे गए। वक्तव्य में कहा गया कि आतंकी नाइजीरिया की सीमा से सटे गमबोरू गला शहर से हमले कर रहे थे। इस शहर पर बोको हराम ने हाल ही में कब्जा किया है।

पढ़ें: बोको हराम के हमले में 83 मरे

पढ़ें:नाइजीरिया में बोको हराम ने की दर्जनों लोगों की हत्या

chat bot
आपका साथी