विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाइजीरिया में बोको हराम ने की दर्जनों लोगों की हत्या

By Edited By:
Published: Wed, 04 Jun 2014 04:36 PM (IST)

नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने ताजा हमले में दर्जनों लोगों की हत्या कर दी है। बीबीसी की बुधवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अबुजा। नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने ताजा हमले में दर्जनों लोगों की हत्या कर दी है। बीबीसी की बुधवार की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने उत्तरी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के गांवों में हमला किया। कैमरून की सीमा के पास अट्टागारा गांव के लोगों ने बताया कि सशस्त्र लोगों ने उन्हें एक चर्च के प्रांगण में जाने का आदेश दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पहले उन्होंने सोचा कि ये हथियारबंद लोग नाइजीरियाई सेना के हैं। बाद में इन उनलोगों ने भीड़ पर गोलियां चलाई। नाइजीरियाई सेना ने इस बात से इन्कार किया है कि उनके कुछ लोग आंतकियों की मदद कर रहे हैं।

पढ़े: बोको हराम की चंगुल से छूटीं चार छात्राएं