यमन में विद्रोहियों ने मार गिरायामोरक्को का लड़ाकू विमान

हिंसा से जूझ रहे यमन में मानवीय आधार पर पांच दिन का संघर्षविराम शुरू होने से पहले ही इस पर संकट के बादल छा गए हैं। ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों ने मोरक्को के एक लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। दूसरी ओर, विद्रोहियों और अरब नेतृत्व वाले

By Kamal VermaEdited By: Publish:Mon, 11 May 2015 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 11 May 2015 07:46 PM (IST)
यमन में विद्रोहियों ने मार गिरायामोरक्को का लड़ाकू विमान

रबात। हिंसा से जूझ रहे यमन में मानवीय आधार पर पांच दिन का संघर्षविराम शुरू होने से पहले ही इस पर संकट के बादल छा गए हैं। ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों ने मोरक्को के एक लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। दूसरी ओर, विद्रोहियों और अरब नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के बीच सोमवार को भारी गोलाबारी की खबर है। दोनों पक्ष मंगलवार से संघर्षविराम शुरू होने पर रविवार को राजी हुए थे।

विद्रोहियों के आधिकारिक न्यूज चैनल अल-मशिराह ने बताया कि मोरक्को के लड़ाकू विमान एफ-16 को उत्तरपश्चिमी प्रांत सदा के वादी नाशौर इलाके में विमानभेदी तोपों ने मार गिराया। हालांकि पायलटों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह विमान रविवार की शाम से लापता था। गौरतलब है कि सऊदी के नेतृत्व में आठ देश 26 मार्च से विद्रोहियों पर हवाई हमले कर रहे हैं। इन देशों में मोरक्को भी शामिल है।

इधर, सीमा पर विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच भारी गोलाबारी में कई के मरने की खबर है। विद्रोहियों ने बताया कि सादा और हज्जाह प्रांत पर हमलों के बाद उन्होंने सऊदी शहरों जिझान और नजरान पर रॉकेट और मोर्टार दागे। नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार इन हमलों में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। सऊदी अरब के कम से कम 10 सैनिक भी मारे गए हैं। सऊदी के जवाबी हमले में भी 13 नागरिकों के मरने की खबर है।

यमन में हवाई हमले में 25 की मौत, समूचे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा

ओबामा ने मिस्र को एफ-16 विमान देने पर लगाई रोक

chat bot
आपका साथी