बर्गेन के उत्तरी शहर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत

नार्वे के बर्गेन शहर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते उसमें सवार सभी 14 लोगों के मारे जाने की खबर है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 29 Apr 2016 04:20 PM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2016 07:08 PM (IST)
बर्गेन के उत्तरी शहर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत

कोपनहेगन, डेनमार्क(एपी)। बर्गेन के उत्तरी शहर में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते उसमें सवार सभी लोगों के मारे जाने की खबर हैं।

नार्वे के पश्चिमी तट के पास एक हैलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते उसमें सवार करीब 14 लोग मारे गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले हैलीकॉप्टर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद उन लोगों को समुद्र में गिरते हुए देखा।

नार्वे पुलिस के प्रवक्ता मोर्टेन क्रोनियन ने बताया कि हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे जिनमें से अभी तक 11 लोगों की लाश बरामद की जा चुकी है। हालांकि, कोई जिंदा बचे इस बात की संभावना बेहद कम है।

क्रोनियन ने कहा- हैलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही पूरी तरह से बिखर गया। उन्होंने कहा कि ऐसी खबर है कि इसमें बड़ा धमाका हुआ जिसके बाद उसमें से धुआं निकल रहा था। नार्वे पुलिस प्रवक्ता क्रोनियन ने यह बताया कि ये दुर्घटना ट्यूरियो द्वीप के नजदीक बर्गेन के पास हुआ है।

ये भी पढ़ें- जानिए: भारत के मुकाबले 10 देशों में कितना अलग है देशद्रोह का कानून

chat bot
आपका साथी