Move to Jagran APP

CG News: छत्तीसगढ़ के सलातोंग इलाके में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो पक्षों में गोलीबारी जारी

CG News छत्तीसगढ़ के सलातोंग इलाके में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर है। वहीं मिली सूचना के आधार पर एक नक्सली का शव भी बरामद किया गया है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Published: Mon, 29 Apr 2024 09:51 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 09:51 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के सलातोंग इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी (प्रतिकात्मक फोटो)

डिजिटल डेस्क, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। 

loksabha election banner

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। एक नक्सली का शव मिलने की खबर भी है। जवान अब भी इलाके में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी की जा रही है। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि है।

नोट- खबर को अपडेट किया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.