Move to Jagran APP

Rajnath Singh Nomination: राजनाथ सिंह आज दाखिल करेंगे नामांकन, बदली रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था

राजनाथ सिंह के नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केशव प्रसाद मौर्य पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी महापौर सुषमा खर्कवाल भी शामिल होंगी। रक्षा मंत्री सोमवार को सुबह 1020 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे और फिर जुलूस की शक्ल में दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

By Saurabh Shukla Edited By: Vinay Saxena Published: Mon, 29 Apr 2024 09:51 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 09:51 AM (IST)
लखनऊ संसदीय सीट से नामांंकन दाखि‍ल करेंगे राजनाथ स‍िंह।- फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राजनाथ सिंह का नामांकन जुलूस सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय से निकलेगा। नामांकन जुलूस हजरतगंज के रास्ते परिवर्तन चौक से स्वास्थ्य भवन तिराहे तक पहुंचेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ होने की संभावना है। इस लिए यातायात व्यवस्था सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक बदली रहेगी। सामान्य वाहन वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।

loksabha election banner

डायवर्जन व्यवस्था 

- चारबाग से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसे केकेसी से होकर कैटोनमेंट के रास्ते जाएंगी।

- बापू चौराहे से वाहन हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन लालबाग या सिसेंडी तिराहे के रास्ते जाएंगे।

- हजरतगंज चौराहे से वाहन बाबू की ओर नहीं जाएंगे।

- डालीगंज तिराहा से वाहन सीडीआरआई तिराहा, स्वास्थ्य भवन चौराहे को नहीं जाएंगे। यह वाहन इक्का तांगा नदवा बंधे से जा सकेंगे।

- सिकंदराबाद चौराहे से वाहन हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन दैनिक जागरण चौराहे से होकर जाएंगे।

- रोडवेज बस 1090 से चिरैया झील के रास्ते कैसरबाग बस अड्डे को नहीं जाएंगे। यह बंदरिया बाग से कैटोनमेंट के रास्ते जा सकेंगी।

- परिवर्तन चौक चौराहे से वाहन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के रास्ते हजरतगंज को नहीं जाएंंगे। यह वाहन एसबीआई कट से हनुमान सेतु चिरैयाझील चौराहे के रास्ते जाएंगे।

- सीएमओ कार्यालय चौराहे से वाहन चकबस्त की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन कैसरबाग बस अड्डा चौराहा, अशोकलाट चौराहा अथवा रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहा के रास्ते जाएंगे।

- सफेद बारादरी से वाहन चकबस्त चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन अशोकलाट चौराहे से जाएंगे।

- कैसरबाग बस अड्डे से वाहन चकबस्त चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन अशोकलाट चौराहा, सीएमओ कार्यालय चौराहा, रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहा के रास्ते जाएंगे।

पार्किंग 

- बापू भवन तिराहे से नामांकन जुलूस में शामिल होने वाले वाहन चालक लालबाग होते हुए नगर निगम के सामने मल्टीलेवल पार्किंग में पहुंचेंगे। यहां वाहन पार्क करेंगे।

- बंदरिया बाग, अटल चौक अथवा सिकंदरबाग होते हुए नामांकन जुलूस में जो वाहन चालक जाएंगे। वह हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के चुनावी रण में कई मंत्र‍ियों की साख का इम्‍त‍िहान, मैनपुरी में दि‍लचस्‍प होगी लड़ाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.