आज आखिरी बार संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को संबोधित करेंगे बराक ओबामा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा आज संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को आखिरी बार संबोधित करेंगे। इस दौरान कश्‍मीर, सीरिया और यूरोप में हुए आतंकी हमलों का भी जिक्र उनके भाषण में हो सकता है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Tue, 20 Sep 2016 01:18 PM (IST) Updated:Tue, 20 Sep 2016 01:42 PM (IST)
आज आखिरी बार संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को संबोधित करेंगे बराक ओबामा

न्यूयार्क (जेएनएन)। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में आज अमेरिका के राष्ट्रपति आखिरी बार अपना भाषण देंगे। उनके इस संबोधन में यूरोप के कुछ देशों में हुए आतंकी हमलों के साथ-साथ भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर का मुद्दा भी सुनाई दे सकता है। इसके अलावा उड़ी हमले पर भी वह पाकिस्तान को नसीहत दे सकते हैं। दक्षिण चीन सागर को लेकर भी वह चीन को अंतिम बार नसीहत दे सकते हैं। 19 सितंबर से 26 सितंबर के बीच चलने वाले इस सत्र में कुल 195 देश हिस्सा ले रहे हैं।

भारत की तरफ से इस बार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा काेे संबोधित करेंगी। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 21 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे। ओबामा का यह आखिरी सत्र होने की वजह से उनके भाषण पर सभी की निगाह लगी है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के इस सत्र के दौरान सीरिया युद्ध, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, शरणार्थी समस्या, कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव जैसे विषयों के इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से सामने आने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति के संबोधन में भी कई बातों का जिक्र हो सकता है। इसके अलावा सीरिया में अमेरिका और रूस के बीच हुआ युद्धविराम भी ओबामा के भाषण का हिस्सा बन सकता है। ओबामा के इस भाषण पर भारत और पाकिस्तान दोनोंं की ही नजर है। कश्मीर को लेकर जारी तनाव में उनका भाषण काफी अहम माना जा रहा है।

जॉन कैरी से मिले नवाज शरीफ, कश्मीर समाधान पर मांगी मदद

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुनाई देगी उड़ी हमला समेत बलूचिस्तान की गूंज

भारत की कूटनीतिक जीत, रूस ने पाक के साथ रद की हेलीकॉप्टर डील

यूएनजीए से संबंधित सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी