मिस्र: दो बसों में भिड़ंत, 33 की मौत

मिस्र के दक्षिण सिनाई में शर्म अल-शेख के समीप एक हाईवे पर शुक्रवार को दो पर्यटक बसों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में विदेशियों समेत 33 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य घायल हो गए।

By Edited By: Publish:Fri, 22 Aug 2014 02:48 PM (IST) Updated:Fri, 22 Aug 2014 02:51 PM (IST)
मिस्र: दो बसों में भिड़ंत, 33 की मौत

काइरो। मिस्र के दक्षिण सिनाई में शर्म अल-शेख के समीप एक हाईवे पर शुक्रवार को दो पर्यटक बसों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में विदेशियों समेत 33 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों बसें विदेशी पर्यटकों समेत करीब 80 यात्रियों को लेकर जा रही थीं जब सुबह के समय शर्म अल-शेख से 50 किमी दूर हाइवे पर वे टकरा गई। दक्षिण सिनाई में स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव मुहम्मद लाशिन ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त बसों से शवों को निकाला जा रहा है। इसके बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता चल सकेगा। दुर्घटनास्थल के लिए 30 एंबुलेंस रवाना किए गए हैं।

मिस्र दुनिया के उन देशों में से एक है जहां लापरवाह ड्राइविंग, सड़क और वाहनों की स्थिति के चलते सड़क दुर्घटनाओं की दर सर्वाधिक है। इस वजह से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2013 के दौरान मिस्र में 15,578 कार दुर्घटनाएं हुई जिसमें 6715 लोगों की जान गई और अन्य 22,411 घायल हुए।

फोले के अपहर्ताओं ने मांगी थी 800 करोड़ की फिरौती

मरते दम तक करता रहूंगा शरीफ सरकार का विरोध: इमरान

chat bot
आपका साथी