मिस्र को हराकर नीदरलैंड जूनियर हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में

विश्व विजेता बनने का दावा पेश कर रही नीदरलैंड की टीम ने आज जूनियर हॉकी विश्वकप के पूल बी के आखिरी मैच में मिस्र को 7-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Mon, 12 Dec 2016 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 12 Dec 2016 08:56 PM (IST)
मिस्र को हराकर नीदरलैंड जूनियर हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में
मिस्र को हराकर नीदरलैंड जूनियर हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ (जेएनएन)। लंबे समय से विश्व विजेता बनने का दावा पेश कर रही नीदरलैंड की टीम ने आज जूनियर हॉकी विश्वकप के पूल बी के आखिरी मैच में मिस्र को 7-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली। पूल में बेल्जियम तीनों मैच जीतकर नौ अंकों के साथ टॉप पर है।
स्पोट्र्स कॉलेज के ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में नीदरलैंड ने कमजोर टीम मिस्र को मैदान के चारों ओर नचाया और आसानी से हरा दिया। मैच के पहले से ही नीदरलैंड को जीत का दावेदार माना जा रहा था। खेल के पहले हाफ में ही नीदरलैंड ने 3-0 से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भी यूरोपीय टीम का दबदबा कायम रहा और चार गोल मारे। आखिरी मिनट में मिस्र को पेनाल्टी कार्नर मिला, लेकिन मजबूत डिफेंस ने उसे भी बेकार कर दिया।
स्कोर लाइन
नीदरलैंड 7 - मिस्र 00
- वॉन डैम (सातवां मिनट) फील्ड गोल
- जिप जैंसन (नौवां) पेनाल्टी कार्नर
- ब्रैम ग्रोसेन (25वां मिनट) पेनाल्टी स्ट्रोक
- थियरे ब्रिंकमैन (37वां मिनट) फील्ड गोल
- सेबेस्टियन ग्राफ (45वां मिनट) फील्ड गोल
- जिप जैंसन (54वां मिनट) पेनाल्टी कार्नर
- नॉड स्कोइनेकर (58वां मिनट) फील्ड गोल

बेल्जियम शीर्ष पर
पूल बी में बेल्जियम का दबदबा बरकारार है। सोमवार को आखिरी लीग मैच में बेल्जियम ने मलेशिया को 3-0 से हराकर अंक तालिका में नौ अंकों के साथ शीर्ष पर जगह बनायी। फार्म में चल रही बेल्जियम के लिए यह मुकाबला औपचारिकता भर था इसलिए टीम ने अधिक दमखम भी नहीं दिखाया। मैच काफी धीमी गति से खेला गया। बेल्जियम ने पहले हाफ में ही दो गोल की बढ़त बना ली थी।

स्कोर लाइन
बेल्जियम 3 - मलेशिया 0
- ग्रेगरी स्टार्कब्रोक्स (10वां मिनट) फील्ड गोल
- क्विंटन वॉन (33वां मिनट) फील्ड गोल
- थामस वेर्जेही (55वां मिनट) पेनाल्टी कार्नर

chat bot
आपका साथी