Viral Video: डॉग का अनोखे अंदाज में खाने का तरीका देख, नहीं रुक रही लोगों की हंसी

Viral Video सोशल मीडिया पर एक डॉग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉग का खाने का तरीका देख लोग हंसी से लोटपोट हो जा रहे हैं। खबर में पढ़ें इस वीडियो की हास्यप्रद कहानी-

By Ashisha Singh RajputEdited By: Publish:Fri, 07 Oct 2022 03:35 PM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 03:35 PM (IST)
Viral Video: डॉग का अनोखे अंदाज में खाने का तरीका देख, नहीं रुक रही लोगों की हंसी
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। डॉग जितने प्यार से अपने मित्रों से मिलते हैं। वें उतने ही प्यार से खाना भी खाते हैं। अक्सर डॉग के सामने खाना रखते ही वह एक्साइटेड हो जाते हैं। इसी एक्साइटमेंट में वह अपनी पूछ तेजी से हिलाने लगते हैं। कई बार तो डॉग के सामने खाना दिखाने से वह अपने दो पैरों पर खड़े होकर डांस भी करने लगते हैं।

अनोखे अंदाज में दूध पीता नजर आया डॉग

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक काले रंग का डॉग कटोरे में दूध पीता हुआ नजर आ रहा है। यह जिस तरह से दूध पी रहा है, उसे देख कर लग रहा है कि वह काफी भूखा है।

Good morning.. 😅 pic.twitter.com/fzndWEV9YE

— Buitengebieden (@buitengebieden) October 7, 2022

खाने की भूख और एक्साइटमेंट में वह टेबल पर रखे कटोरे के दूध को अपनी जीभ से झटपट पिता का दिखाई दे रहा है। उसके इस जल्दी-बाजी के चक्कर में आधे से ज्यादा दूध का छिटा उसके मुंह पर पढ़ रहा है। फिर भी वह इससे बेखबर अपनी मस्ती में चूर है।

डॉग का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ब्यूटेनगीबिडेन‌ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 455 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 17 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'कितनी मस्ती से खा रहा है' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये बढ़िया तरीका है' अन्य यूजर ने लिखा, 'सो क्यूट'

यह भी पढ़ें- Viral Video: मेकअप से महिला की नाक हुई ऊंची‌ और बदला हुलिया, शक्ल देख लोगों के खुले रह गए मुंह

यह भी पढ़ें- Viral Video: फोन मिलते ही बच्ची ने लिया सेल्फी, वीडियो में कैद हुई उसकी मनमोहक मुस्कान

chat bot
आपका साथी