गिरिराज की तलाश में झारखंड पुलिस, गुरुवार को करेंगे समर्पण

पटना [जागरण ब्यूरो]। नरेंद्र मोदी के विरोधियों को पाकिस्तानपरस्त बताने और उनको वहां चले जाने की बाबत बयान दे फंसे बिहार भाजपा नेता गिरिराज सिंह गुरुवार को कोर्ट में समर्पण करेंगे। हालांकि, गिरिराज ने यह नहीं बताया कि वे कहां समर्पण करेंगे। उधर, बोकारो के सीजेएम द्वारा वारंट जारी हाने के बाद झारखंड पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में है।

By Edited By: Publish:Wed, 23 Apr 2014 12:41 PM (IST) Updated:Wed, 23 Apr 2014 09:53 PM (IST)
गिरिराज की तलाश में झारखंड पुलिस, गुरुवार को करेंगे समर्पण

पटना [जागरण ब्यूरो]। नरेंद्र मोदी के विरोधियों को पाकिस्तानपरस्त बताने और उनको वहां चले जाने की बाबत बयान दे फंसे बिहार भाजपा नेता गिरिराज सिंह गुरुवार को कोर्ट में समर्पण करेंगे। हालांकि, गिरिराज ने यह नहीं बताया कि वे कहां समर्पण करेंगे। उधर, बोकारो के सीजेएम द्वारा वारंट जारी हाने के बाद झारखंड पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में है।

बुधवार को गिरिराज ने कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा पर नए सिरे से बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे कानून व चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने समर्पण करने का फैसला किया है। लेकिन यह भी सही है कि उनके साथ दोहरा व्यवहार हो रहा है। मोदी को किसी भी कोर्ट ने दोषी नहीं बताया है। मगर, उनको हत्यारा कहा गया। ऐसे लोगों पर कहां कार्रवाई हुई है?

अकबरूद्दीन ओवैसी बोलते हैं, तो धर्म की परिभाषा बदल जाती है। आम आदमी पार्टी नेता शाजिया इल्मी, प्रशांत भूषण व सपा नेता आजम खां आदि जब बोलते हैं, तो कानून की परिभाषा बदल जाती है। गिरिराज के खिलाफ बोकारो के अलावा पटना व देवघर में भी मुकदमा हुआ है। वहीं, चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस पूरे प्रकरण में भाजपा ने भी गिरिराज से पल्ला झाड़ लिया। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने उनके बयान को आपत्तिजनक करार दिया है। विपक्षी दलों ने भी इसे मुद्दा बना भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

पढ़े: पाकिस्तान चले जाएं मोदी के विरोधी: गिरिराज

मोदी गैंगस्टर, गिरिराज शूटर: सहाय

chat bot
आपका साथी