मोदी गैंगस्टर, गिरिराज शूटर : सहाय
झारखंड के दुमका जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने नरेंद्र मोदी को गैंगस्टर बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के गिरिराज सिंह व अमित शाह सरीखे लोग इस गैंग के शूटर हैं। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि गिरिराज व अमित के बयान अच्छे इंसान का परिचायक नहीं है। इससे भाजपा का सांप्रदायिक स्वरूप दिखता
दुमका, जासं। झारखंड के दुमका जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने नरेंद्र मोदी को गैंगस्टर बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के गिरिराज सिंह व अमित शाह सरीखे लोग इस गैंग के शूटर हैं।
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि गिरिराज व अमित के बयान अच्छे इंसान का परिचायक नहीं है। इससे भाजपा का सांप्रदायिक स्वरूप दिखता है। भाजपा अपनी शक्ति से देश पर कब्जा जमाना चाहती है। मोदी चुनाव में हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। आखिर इतना पैसा आया कहां से, इसकी जांच होनी चाहिए।