पाकिस्तान चले जाएं मोदी के विरोधी : गिरिराज
बिहार के भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का विरोध करते हों, वे लोकसभा चुनाव के बाद पाकिस्तान चले जाएं। झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर हाट मैदान में शनिवार को आयोजित जनसभा में भाजपा नेता ने कहा कि मोदी का विरोध करने वालों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान में जगह मिल जाएगी। उनके साथ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी भी मंच पर उपस्थित थे।
दुमका। बिहार के भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का विरोध करते हों, वे लोकसभा चुनाव के बाद पाकिस्तान चले जाएं। झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर हाट मैदान में शनिवार को आयोजित जनसभा में भाजपा नेता ने कहा कि मोदी का विरोध करने वालों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान में जगह मिल जाएगी। उनके साथ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी भी मंच पर उपस्थित थे।
बिहार की नवादा संसदीय सीट से उम्मीदवार गिरिराज ने कांग्रेस व केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मांस का निर्यात करने वालों को सरकार सब्सिडी देती है। जबकि गौरक्षा करने वालों को ऐसी कोई सुविधा नहीं दी जाती। इससे पहले उन्होंने ट्विट भी किया था कि मोदी बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर खत्म कर देंगे। इस पर जदयू नेता अली अनवर ने कहा था कि भाजपा फांसीवादी पार्टी है और यही उसकी विचारधारा है।
पढ़ें: मोदी के प्रति नीतीश का व्यवहार देहाती औरत की तरह : गिरिराज