जोधपुर का 'उम्मेद भवन पैलेस'दुनिया का सर्वोत्तम होटल: सर्वे

एक सर्वेक्षण में राजस्थान के जोधपुर में स्थित 'उम्मेद भवन पैलेस'को दुनिया का सबसे अच्छा होटल आंका गया है। यह निष्कर्ष विभिन्न समीक्षाओं व टिप्पणियों के आधार पर निकाला गया है।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Fri, 22 Jan 2016 11:44 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2016 11:57 AM (IST)
जोधपुर का 'उम्मेद भवन पैलेस'दुनिया का सर्वोत्तम होटल: सर्वे

मुंबई। ट्रैवल साइट ट्रिपएडवाइजर द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में राजस्थान के जोधपुर में स्थित 'उम्मेद भवन पैलेस'को दुनिया का सबसे अच्छा होटल आंका गया है। यह निष्कर्ष विभिन्न समीक्षाओं व टिप्पणियों के आधार पर निकाला गया है।1928 से 1943 के बीच एच.एच. महाराजा उम्मेद सिंह द्वारा बलुआ पत्थर से बनाए गए इस भव्य होटल में 347 कमरे हैं।

पढ़ें: दुनिया के सबसे बेहतरीन शहर

ट्रिपएडवाइजर के ‘ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड फॉर होटल्स’ में दुनिया के शीर्ष होटल श्रेणी में इसे पहले स्थान पर रखा गया है। इस श्रेणी के 25 शीर्ष होटलों की सूची में मैसूर का ऑरेंज कंट्री रिसॉर्ट 13वें स्थान पर है। कंपनी इन पुरस्कारों का निर्धारण वैश्विक आधार पर मिली समीक्षाओं एवं टिप्पणियों के आधार पर करती है। उम्मेद भवन पैलेस का डिजाइन मशहूर एडवर्डियन आर्किटेक्ट हेनरी लैनचेस्टर ने तैयार किया था और इसपर पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही वास्तुकला का असर दिखता है।

chat bot
आपका साथी