दिल्ली: महिला ने बच्चों को खिलाया जहर, खुद लगाई फांसी

दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला की अपने पति के साथ बनती नहीं थी जिसके चलते ये कदम उठाया। महिला का नाम नीतू बताया जा रहा है। पहले इस महिला ने अपने बच्चों

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Fri, 29 May 2015 11:00 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 04:55 PM (IST)
दिल्ली: महिला ने बच्चों को खिलाया जहर, खुद लगाई फांसी

नई दिल्ली। दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला की अपने पति के साथ बनती नहीं थी जिसके चलते ये कदम उठाया। महिला का नाम नीतू बताया जा रहा है। पहले इस महिला ने अपने बच्चों को जहर खिलाया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें पति के धोखा देने की बात कही गई है।

नीतू की शादी आठ साल पहले राहुल ठाकुर नाम के शख्स के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही इन दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है। पड़ोसियों का भी यही कहना है कि इन दोनों के बीच हर रोज झगड़ा होता रहता था।

इस मामले में नीतू के परिवार वालों ने राहुल ठाकुर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। खबर ये भी है कि राहुल के अपनी भाभी के साथ नाजायज संबंध थे जिसके चलते नीतू और राहुल के बीच झगड़ा होता रहता था।

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठः एक ही परिवार के 7 लोगों पर तेजाब से हमला, 1 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- राजधानी एक्सप्रेस के शौचालय में युवती से कैटरिंग स्टाफ ने की छेड़छाड़

chat bot
आपका साथी